फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonakshi Sinha teases Bigg Boss 17 Munawar Faruqui for double dating girlfriend embarrassed Heeramandi actress

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने बिग बॉस 17 के विजेता को किया रोस्ट, गुस्से से तिलमिला उठे मुनव्वर फारूकी

Fri, 10 May 2024 12:42 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 10 May 2024 12:42 PM IST
सार

मुसायरा रोस्ट के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी को उनके निजी जीवन को लेकर किया एक ऐसा कमेंट की सहन नहीं कर पाए अभिनेता।

विज्ञापन
Sonakshi Sinha teases Bigg Boss 17 Munawar Faruqui for double dating girlfriend embarrassed Heeramandi actress
मुशायरा रोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'हीरामंडी द डॉयमंड बाजार' को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। फरदीन और रेहाना आपा के किरदार में सोनाक्षी ने बेहतरीन काम करके सभी का दिल जीत लिया है। मुनव्वर के मुशायरा रोस्ट शो में हीरामंडी की पूरी स्टार कास्ट शामिल हुई। इस दौरान जब मुनव्वर ने सोनाक्षी को रोस्ट करने की कोशिश की तो उन पर सोनाक्षी इतनी भारी पड़ गईं कि मुनव्वर के चेहरे पर गुस्सा साफ दिखाई दिया। जानिए सोनाक्षी ने ऐसा क्या कह दिया मुनव्वर से कि वो गुस्से से तिलमिला उठे।
विज्ञापन


सोनाक्षी पड़ी मुनव्वर पर भारी
स्टैंटअप कॉमेडियन का मुकाबला निर्देशक संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' की अभिनेत्रियों से पड़ा। नेटफ्लिक्स के मुशायरा रोस्ट में मनीषा कोइराला, अदीति राव हैदरी, शरमीन सहगल, संजीदा शेख और सोनाक्षी सिन्हा शामिल हुईं। बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूखी ने जब मुशायरों के जरिए अभिनेत्रियों को रोस्ट करने की कोशिश की, लेकिन वह खुद ही अपने ही बुने जाल में फंस गये। मुनव्वर की टांग खिचाई में सोनाक्षी उनपर ही भारी पड़ गईं। 
विज्ञापन


सोनाक्षी का मुनव्वर को करारा जवाब
इस दौरान 'हीरामंडी' की कास्ट दो टीम में बंटी। एक टीम का नाम सोनाक्षी की सहेलियां था और दूसरी टीम का नाम मनीषा कोइराला की मल्लिकाएं। इसमें मुशायरा की शुरुआत मुनव्वर फारूकी ने की, जब मुनव्वर अभिनेत्री अदिति राव हैदरी और संजीदा शेख के साथ फ्लर्ट कर रहे थे, तब एक्ट्रेस ने कहा, "तुम हमेशा दो लड़कियों के बीच क्यों फंस जाते हो।" सोनाक्षी की इस बात का असर मुनव्वर के चेहरे पर साफ झलक रहा था। वहां सभी मौजूद 'हीरामंडी' की अभिनेत्रियों सोनाक्षी की इस बात पर खिलखिला उठीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बिग बॉस के दौरान दो लड़कियों को किया था डेट
मुनव्वर फारूकी 'बिग बॉस 17' के विनर बने थे। इस दौरान बिग बॉस के घर में वह कई बार लड़कियों को लेकर विवादों में भी दिखाई दिए। 'बिग बॉस 17' में आयशा खान ने खुलासा किया था कि मुनव्वर एक समय में दो लड़कियों को डेट कर रहे थे। वह आयशा और नाजिला दोनों को ही डेट कर रहे थे। 

हीरामंडी
निर्देशक संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी द डॉयमंड बाजार' 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में हीरामंडी की तवायफों की कहानी को दर्शाया गया है। सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, शर्मिन सहगल, संजीदा शेख, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा और अदिति राव हैदरी ने अहम भूमिका निभाई है। 
Suhana Agastya Date: रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य संग डिनर डेट पर गईं सुहाना, पैपराजी के कैमरे से बचते दिखे दोनों
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed