Tumbbad: एक बार फिर लोगों का मनोरंजन कराने आ रही 'तुम्बाड', मेकर्स ने पोस्टर जारी कर किया रिलीज डेट का खुलासा
मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म 'तुम्बाड' की रिलीज की घोषणा की। ये फिल्म 13 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में वापसी करेगी। पोस्टर में विनायक राव अपने छोटे बेटे के साथ रात में लालटेन लेके कही जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विस्तार
अभिनेता सोहम शाह स्टारर 2018 की बहुचर्चित फिल्म 'तुम्बाड' एक बार फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को इस फिल्म के निर्माण की घोषणा की। मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी करते हुए बताया कि ये फिल्म 13 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में शानदार वापसी करेगी। 'तुम्बाड' ने एक काल्पनिक पौराणिक गांव में स्थापित हॉरर कहानी से दर्शकों की खूब प्रशंसा पाई।
फिल्म का नया पोस्टर किया साझा
फिल्म को पहले 13 अगस्त को रिलीज किया जाना था। मगर बाद में इसकी रिलीज को आगे बढ़ाते हुए मेकर्स ने इसे 13 सितंबर कर दिया। फिल्म के जारी किए गए पोस्टर में ऐतिहासिक हॉरर फिल्म के खौफनाक सार को दर्शाया गया है। पोस्टर में विनायक राव अपने छोटे बेटे को लालटेन के साथ रात में कहीं ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन राही अनिल बर्वे ने किया है।
We are arriving !! It's time for #Tumbbad
विज्ञापन विज्ञापन
Experience in cinemas again on 13th September, 2024!#sohumshah #adeshprasad #AnandLRai #RahiAnilBarve #AnkitJain pic.twitter.com/1hVFrJRIm0 — rahi anil barve (@BarveRahi) August 31, 2024
रहस्य से भरा हुआ है नया पोस्टर
'तुम्बाड' का नया पोस्टर देखकर ऐसा लग रहा है जैसे सोहम शाह किसी खोज पर निकले हों। तस्वीर में छिपी एक छायादार आकृति की उपस्थिति इस डरावने माहौल को और अधिक भयावह बना रही है। फिल्म का पोस्टर बेहद ही रहस्य से भरा हुआ दिख रहा है। आदेश प्रसाद द्वारा सह-निर्देशित और आनंद गांधी द्वारा रचनात्मक निर्देशित यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी।
75वें वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुई थी प्रदर्शित
दर्शकों को फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई थी। फिल्म 'तुम्बाड' राव के लालच में पड़ने की कहानी है। वह हस्तर नामक एक बुरी शक्ति द्वारा एक पौराणिक खजाने की खोज करता है। यह 75वें वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के क्रिटिक्स वीक सेक्शन में प्रदर्शित होने वाली पहली भारतीय फिल्म भी थी।
Tumbbad: एक बार फिर लोगों का मनोरंजन कराने आ रही 'तुम्बाड', मेकर्स ने पोस्टर जारी कर किया रिलीज डेट का खुलासा