फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Soha Ali Khan Shares Beautiful Birthday Celebration Video Of Her Daughter Inaya With Kareena Kapoor And Others

Soha Ali Khan: सोहा अली खान ने दिखाई बेटी इनाया के जन्मदिन के जश्न की झलक, शर्मिला टैगोर और करीना भी आईं नजर

Tue, 30 Sep 2025 09:30 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 30 Sep 2025 09:30 AM IST
सार

Soha Ali Khan’s Daughter Birthday: सोहा अली खान की बेटी के बर्थडे में करीना कपूर और शर्मिला टैगोर समेत तमाम लोग शामिल हुए। अब सोहा ने बर्थडे सेलिब्रेशन की एक झलक दिखाई है।

विज्ञापन
Soha Ali Khan Shares Beautiful Birthday Celebration Video Of Her Daughter Inaya With Kareena Kapoor And Others
सोहा अली खान, शर्मिला टैगोर और करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@sakpataudi और sabapataudi

विस्तार

अभिनेत्री सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने अपनी बेटी इनाया का 8वां जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से अपने करीबियों के साथ मिलकर मनाया। इस दौरान करीना कपूर और शर्मिला टैगोर से लेकर पटौदी परिवार और खेमू परिवार के लोग जश्न में शामिल हुए। सोहा ने जन्मदिन के जश्न का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इसमें करीना कपूर, शर्मिला टैगोर और नेहा धूपिया समेत कई मेहमान नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

इनाया के साथ सोहा-शर्मिला ने खेले गेम्स
वीडियो की शुरुआत बर्थडे पार्टी की सजावट और इनाया की मस्ती के साथ होती है। जहां इनाया डांस करती और फिर मस्ती करती नजर आती हैं। इसके बाद इनाया अपने दोस्तों के साथ कई तरह के गेम खेलती हैं और मजे करती हैं। वीडियो में शर्मिला टैगोर और सोहा अली खान की बहन सबा भी नजर आती हैं। इसके अलावा करीना कपूर और नेहा धूपिया भी इस दौरान मस्ती करते और फोटो खिंचाते दिखते हैं। केक कटिंग के दौरान शर्मिला, सबा और सोहा इनाया और उनके दोस्तों के साथ खड़ी हैं। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Soha (@sakpataudi)


 

सोहा ने सभी को बोला शुक्रिया
इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए सोहा ने कैप्शन में लिखा, ‘आठवां जन्मदिन मुबारक हो। आज बहुत से लोग छूट गए, लेकिन हमने अपना बेस्ट दिया। आपकी शुभकामनाओं, तोहफों और प्यार के लिए शुक्रिया। हमारे दिन को खास बनाने के लिए शुक्रिया।’ जन्मदिन के जश्न में रंग-बिरंगी सजावट, एक शानदार केक और परिवार की खुशियां भी देखने को मिलीं। सोहा की इस पोस्ट पर कई लोगों ने इनाया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

यह खबर भी पढ़ेंः Kareena Saif: करीना कपूर-सैफ अली खान ने बर्थडे गर्ल इनाया को दी जन्मदिन की बधाई, मां सोहा ने भी लुटाया प्यार

2015 में सोहा और कुणाल ने की शादी
सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने कई साल तक डेट करने के बाद 2015 में शादी कर ली थी। इसके बाद साल 2017 में दोनों ने इनाया का स्वागत किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोहा अली खान आखिरी बार इसी साल आई फिल्म ‘छोरी 2’ में नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed