Sonu Sood: सोनू सूद की सोसाइटी में निकला सांप, अभिनेता ने बताया कैसे पकड़ें? नेटिजन बोले- 'खतरों के खिलाड़ी'
Sonu Sood Video: सोनू सूद ने आज शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे सांप को पकड़ते नजर आ रहे हैं। यह सांप उनकी सोसाइटी में निकला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरसात का मौसम है। ऐसे में सांप-कीड़ों का खतरा बढ़ जाता है। सावधानी के साथ बचाव करना बहुत जरूरी है। अभिनेता सोनू सूद ने कुछ इसी तरह का सुझाव देते हुए एक वीडियो शेयर किया है। दरअसल, एक्टर की सोसाइटी में सांप निकल आया है। उन्होंने इसे सावधानीपूर्वक पकड़कर कहीं दूर छोड़ा।
सोनू सूद ने बताए सुरक्षा के उपाय
सोनू सूद ने आज शनिवार 19 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे एक सांप को पकड़ते हैं। फिर उसे तकिए के लिहाफ में डालते हैं। ऐसा करते हुए वे लोगों को यह सलाह देते हैं कि कि सोसाइटी या घर में सांप निकल आए तो कैसे रेस्क्यू करना चाहिए।
एक्टर बोले- 'प्रोफेशनल्स की मदद लें'
वीडियो में सोनू सूद कह रहे हैं, 'यह सांप हमारी सोसाइटी में आ गया। अगर आपकी सोसाइटी में इस तरह कोई सांप आता है तो प्रोफेशनल को जरूर बुलाएं। इस दौरान सावधानी बरतें'। सोनू सूद सांप को तकिए के लिहाफ में रखते हुए कहते हैं, 'आप यह ट्राई न करें। आप प्रोफेशनल्स की मदद लें'।
Box Office Collection: ‘जूनियर’ और ‘मालिक’ का क्या रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल? ‘सुपरमैन’ के सिमट गए कदम
नेटिजन्स बोले- 'खतरों के खिलाड़ी हो आप'
सोनू सूद ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'हर हर महादेव'। अभिनेता के इस पोस्ट पर यूजर्स के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपको खतरों के खिलाड़ी में जाना चाहिए'। एक यूजर ने लिखा, 'सर तो लगते ही जांबाज चेहरे से मासूम पर दिल से खतरों के खिलाड़ी, फतेह कराते हर वो खेल जिसकी शुरुआत हो जिंदगी ने बिगाड़ी'। एक यूजर ने लिखा, 'पूरे बॉलीवुड में आप जैसा कोई नहीं'। सोनू सूद के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल जनवरी में उनकी फिल्म 'फतेह' रिलीज हुई। इस फिल्म के जरिए उन्होंने निर्देशन में डेब्यू किया।