फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   sj suryah directorial comeback with killer film south stars react

SJ Suryah: 10 साल बाद फिर से डायरेक्टर की कमान संभालेंगे एक्टर एसजे सूर्या, साउथ इंडस्ट्री ने किया रिएक्ट

Sun, 29 Jun 2025 02:14 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 29 Jun 2025 02:14 PM IST
सार

SJ Surya Directorial Movie: साउथ के जाने-माने एक्टर अब फिर से फिल्म को डायरेक्ट करने जा रहे हैं। फिल्म ‘किलर’ से वो वर्षों बाद निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं।

विज्ञापन
sj suryah directorial comeback with killer film south stars react
एसजे सूर्या - फोटो : एक्स- @iam_SJSuryah

विस्तार

साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता और निर्देशक एसजे सूर्या एक दशक बाद निर्देशक की कुर्सी पर फिर से लौटने जा रहे हैं। साल 2015 में फिल्म ‘इसाई’ के जरिए निर्देशन करने वाले सूर्या अब अपनी अगली फिल्म ‘किलर’ के साथ वापसी कर रहे हैं, जिसे उन्होंने अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताया है। इस खबर के सामने आते ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

फिल्म ‘किलर’ के साथ करेंगे वापसी
एसजे सूर्या की ये नई फिल्म ‘किलर’ मलयालम की जानी-मानी प्रोडक्शन कंपनी श्री गोकुलम मूवीज और एसजे सूर्या की एंजेल स्टूडियोज के बैनर तले बनाई जा रही है। सूर्या ने खुद सोशल मीडिया पर इसका ऐलान करते हुए लिखा कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है और इसके लिए उन्होंने निर्माता गोकुलम गोपालन का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Heads Of States: प्रियंका के परिवार ने घर पर रखी 'हेड्स ऑफ स्टेट' की स्क्रीनिंग, एक्ट्रेस ने दिए क्यूट रिएक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्या ने साथ में फिल्म से जुड़े कुछ फोटोज भी शेयर किए, जिसमें वो गोकुलम गोपालन के साथ नजर आ रहे हैं। एक खास बात ये भी रही कि उन्होंने फिल्म में एक्ट्रेस प्रीति असनारी को 'किलर गर्ल' बताते हुए उनके किरदार को लेकर सस्पेंस भी बढ़ा दिया।

सेलेब्स की बधाईयों की लगी लाइन
एसजे सूर्या की डायरेक्टोरियल वापसी पर साउथ के तमाम बड़े स्टार्स ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। राघव लॉरेंस ने लिखा, ‘आपके निर्देशन में वापसी की खबर सुनकर खुशी हुई। आप निर्देशक से बढ़कर एक जबरदस्त एक्टर भी हैं। उम्मीद करता हूं ये फिल्म आपको एक हीरो के तौर पर भी बड़ी सफलता दिलाए।’

वहीं, धनुष ने भी उन्हें सपोर्ट करते हुए लिखा, ‘आप इस प्रोजेक्ट को लेकर जितने पैशनेट हैं, वो मैं जानता हूं। आपकी इस फिल्म के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। ऑल द बेस्ट।’ सिलंबरासन टीआर ने सूर्या को एक बेहतरीन स्टोरीटेलर बताया और उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

‘ब्रो कॉड’ में रवि मोहन संग पहली बार नजर आएंगे सूर्या
इस बीच एक और खबर ने फैन्स की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है। एसजे सूर्या और एक्टर रवि मोहन पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं फिल्म ‘ब्रो कॉड’ में, जिसे डायरेक्ट कर रहे हैं कार्तिक योगी। कार्तिक योगी इससे पहले 'डिक्कीलूना' और 'वडक्कुपट्टी रामासामी' जैसी फिल्मों से पहचान बना चुके हैं। फिल्म को रवि मोहन अपने प्रोडक्शन हाउस रवि मोहन स्टूडियोज के तहत प्रोड्यूस करेंगे। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

सूर्या की वापसी को लेकर फैंस उत्साहित
एसजे सूर्या की गिनती उन सितारों में होती है जो अभिनय और निर्देशन दोनों में माहिर हैं। उनकी फिल्मों में कहानी, अभिनय और निर्देशन का जबरदस्त मेल होता है। ऐसे में ‘किलर’ से उनकी वापसी दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें बधाई दी है और फिल्म के जल्द आने की उम्मीद जताई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सूर्या की यह 'किलर' वापसी बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाका करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed