Amaran: ‘अमरन’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आएं शिवकार्तिकेयन
दक्षिण भारतीय अभिनेता शिवकार्तिकेयन की आगामी फिल्म ‘अमरन’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। निर्माताओं ने ट्रेलर के साथ फिल्म के रिलीज डेट की भी घोषणा की है। आइए जानते हैं यह कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण भारतीय अभिनेता शिवकार्तिकेयन की आगामी फिल्म ‘अमरन’ का ट्रेलर मंगलवार को निर्माताओं ने रिलीज किया। फिल्म में मेजर मुकुंद वरदराजन की मुख्य भूमिका में शिवकार्तिकेयन को दिखाया गया है, जो भारतीय सेना की ‘44 राष्ट्रीय राइफल्स’ चीता कंपनी का नेतृत्व करने वाले सम्मानित सैनिक के जीवन और उनके महान बलिदान की कहानी बताती है। साई पल्लवी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
इस दिन फिल्म होगी रिलीज
शिवकार्तिकेयन की इस फिल्म का प्रशंसक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर के साथ फिल्म के रिलीज डेट की भी घोषणा की गई है। यह फिल्म 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Priyanka Chopra: ‘देसी गर्ल’ को याद आ रहा बॉलीवुड! वापसी को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने दिया बड़ा हिंट
निजी जीवन की दिखी झलक
ट्रेलर की शुरुआत एक अधिकारी द्वारा मेजर मुकुंद से कही गई पंक्ति से होती है, "आप ‘44 आरआर’ नहीं चुनते हैं, बल्कि ‘44 आरआर’ आपको चुनता है।" यह संवाद फिल्म के टोन को सेट करता है। ट्रेलर में मेजर मुकुंद (शिवकार्तिकेयन) के निजी जीवन के पल भी सामने आए हैं। जिसमें सेना में शामिल होने के उनके फैसले पर उनके परिवार की प्रतिक्रिया और उनके और सिंधु (साई पल्लवी) के बीच की प्रेम कहानी शामिल है।
Leaders seldom choose a trodden path. They create one where there is none and blaze a new trail. #MajorMukundVaradarajan of TamilNadu is one such leader. We take pride in regaling his story #AmaranTrailer Out Now
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) October 23, 2024
Tamil: https://t.co/nV2zGgXObA
Hindi: https://t.co/1Pv2bnZHpU… pic.twitter.com/lyFye7qX6b
एक्शन अवतार में दिखे शिवकार्तिकेयन
एक्शन से भरपूर सीक्वेंस में मेजर मुकुंद को दिखाया गया है, जिसे शिवकार्तिकेयन ने निभाया है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि जब उन्हें पीछे हटने के लिए कहा जाता है तो वह इनकार कर देते हैं और कहते हैं, मैं हर किसी की जान बचाऊंगा और वापस आऊंगा, सर।’ वहीं, साई पल्लवी (इंदु) की गर्व भरी आवाज गूंजती है, जब वह कहती हैं "मुझे उस पर गर्व है कि वह एक आर्मी ऑफिसर है और मैं एक आर्मी वाइफ हूं।” ट्रेलर में एक सैनिक के जीवन की मार्मिक कहानी देखने को मिलती है।
Actors Replaced In Sequel: इन फिल्मों के सीक्वल में बदल गए मूल भाग के अभिनेता, अक्षय, शाहरुख भी हैं सूची में
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.