फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singer Mary Millben Says it warmed my heart to see PM Narendra Modi welcome Christian community to his home

Mary Millben: मैरी मिलबेन के दिल को छू गई प्रधानमंत्री मोदी की यह बात, लिखा- अमेरिका और भारत आस्था के देश हैं

Mon, 25 Dec 2023 10:32 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 25 Dec 2023 10:32 PM IST
सार

 मैरी मिलबेन ने अपने पोस्ट में हिंदू और ईसाई आस्था को लेकर ट्वीट कर कहा कि हम एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार से जुड़े हुए हैं। 

विज्ञापन
Singer Mary Millben Says it warmed my heart to see PM Narendra Modi welcome Christian community to his home
मैरी मिलबेन-पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने आज 25 दिसंबर को क्रिसमस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक पोस्ट साझा किया है। आज क्रिसमस के मौके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में अपने आधिकारिक निवास पर ईसाई समुदाय के लोगों से मुलाकात की। इसे लेकर अमेरिकी गायिका ने एक एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा किया है। मैरी मिलबेन ने अपने पोस्ट में हिंदू और ईसाई आस्था को लेकर ट्वीट कर कहा कि हम एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार से जुड़े हुए हैं। 

विज्ञापन

मैरी मिलबेन ने पीएम मोदी के लिए कही यह बात

मैरी मिलबेन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर आज एक पोस्ट साझा किया है। अमेरिकी गायिका ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हम ईसाई और हिंदू आस्था के लोग एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार से जुड़े हुए हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत आस्था के देश हैं। एक ईसाई महिला के रूप में इस बात ने मेरे दिल को छू लिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने आवास पर क्रिसमस और ईसा मसीह के जन्म के जश्न में ईसाई समुदाय के सदस्यों का स्वागत किया।' 

विज्ञापन
 
पीएम ने कहा- 'ईसाई समुदाय के लोगों से मेरा पुराना नाता है'

बता दें कि क्रिसमस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में ईसाइयों के योगदान का भी जिक्र किया और देश को आगे बढ़ाने में ईसाई समुदाय की भूमिका को भी स्वीकार किया। पीएम आवास पर नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'ईसाई समुदाय के साथ मेरा बहुत पुराना और आत्मीय नाता रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए मैं ईसाई समुदाय और उनके लीडर्स से अक्सर मिलता रहता था।'


दिवाली पर मिलबेन ने गाई थी यह आरती

वहीं मैरी मिलबेन की बात करें तो इस दिवाली के मौके पर उन्होंने भारतीय समुदाय को न सिर्फ शुभकामनाएं दी थीं, बल्कि ओम जय जगदीश हरे... आरती भी गाई थी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो हुआ था। उन्होंने दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा था कि पूरी दुनिया में भारतीय समुदाय को दिवाली की शुभकामनाएं। अपने अंदर की रोशनी को जलाएं और दुनिया को रोशन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed