फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sidharth Malhotra Kiara Advani Blessed With Baby Girl Couple Officially Shares The News With Social Media Post

Sidharth Malhotra: ‘हमारा दिल खुशियों से भर गया’, सिड-कियारा ने दी बेटी के जन्म की जानकारी; फैंस ने दी बधाई

Wed, 16 Jul 2025 11:44 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 16 Jul 2025 11:44 AM IST
सार

Sid-Kiara Official Post: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपने पैरेंट्स बनने की जानकारी अब अपने फैंस के साथ शेयर की है।

विज्ञापन
Sidharth Malhotra Kiara Advani Blessed With Baby Girl Couple Officially Shares The News With Social Media Post
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम-@sidmalhotra

विस्तार

बॉलीवुड के लवली कपल में शामिल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर नन्ही परी आई है। कपल ने अब एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर इस बात की जानकारी दी है। इसके बाद फैंस दोनों को बधाइयां दे रहे हैं।

विज्ञापन

सिद्धार्थ-कियारा ने की ऑफिशियल पोस्ट
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के बेटी होने की खबर कल रात सामने आई थी। अब आज कपल ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि वो एक प्यारी सी बेटी के पैरेंट्स बन गए हैं। सिद्धार्थ और कियारा ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में लिखा है, ‘हमारे दिल खुशियों से भरे हैं और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। हमें बेटी की प्राप्ति हुई है।’ पोस्ट में नीचे सिद्धार्थ और कियारा के नाम लिखे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में सिद्धार्थ ने सिर्फ दिल, नजर और हाथ जोड़े वाले इमोजी का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)


 

फरवरी में अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी
इसी साल फरवरी में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने फैंस को ये खुशखबरी दी थी कि दोनों जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को इस बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद कियारा बेबी बंप के साथ मेट गाला में रेट कार्पेट पर उतरी थीं।

Sidharth Malhotra Kiara Advani Blessed With Baby Girl Couple Officially Shares The News With Social Media Post
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम @sidmalhotra

फरवरी 2023 में हुई थी दोनों की शादी
सिद्धार्थ और कियारा की लव स्टोरी ‘शेरशाह’ फिल्म की शूटिंग के दौरान चर्चा में आई थी। दोनों को इसके बाद कई मौकों पर साथ देखा गया था। हालांकि, दोनों ने अपने अफेयर को लेकर कभी खुलकर कोई बात नहीं की थी। इसके बाद फरवरी 2023 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे।

‘वॉर 2’ में नजर आएंगी कियारा
वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी जल्द ही ‘वॉर 2’ में नजर आएंगी। यह यशराज के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के टीजर में ही कियारा बिकनी लुक काफी वायरल हुआ था।

‘परम सुंदरी’ में दिखाई देंगे सिद्धार्थ
वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द ही दिनेश विजन की फिल्म ‘परम सुंदरी’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म के अगस्त में रिलीज होने की उम्मीद है। इसके अलावा वो  'वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' फिल्म में भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed