फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shraddha Kapoor is excited for Stree 3 says eager to hear the story of the film

Shraddha Kapoor: 'स्त्री 3' को लेकर चरम पर श्रद्धा कपूर का उत्साह, बोलीं- फिल्म की कहानी सुनने को बेताब हूं

Sat, 19 Oct 2024 11:59 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 19 Oct 2024 11:59 AM IST
सार

श्रद्धा कपूर की इस साल रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही है। दर्शक अब इसकी तीसरी किस्त का इंतजार कर रहे हैं। 'स्त्री 3' को लेकर हाल ही में श्रद्धा कपूर ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Shraddha Kapoor is excited for Stree 3 says eager to hear the story of the film
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor

विस्तार

श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री-2' ने भारत में 597.41 करोड़ की कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। इस फिल्म की सफलता से श्रद्धा बहुत खुश हैं। वह इस फिल्म को अपने करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानती हैं। लेकिन 'स्त्री- 2' के हिट होने के बाद से ही इस फिल्म के क्रेडिट को लेकर काफी कंट्रोवर्सी क्रिएट हुई थी। 

विज्ञापन

Shraddha Kapoor is excited for Stree 3 says eager to hear the story of the film
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

क्रेडिट को लेकर हुई थी कंट्रोवर्सी
फिल्म 'स्त्री-2' के ही एक कलाकार अपारशक्ति खुराना ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि लोग अपने पीआर की मदद से फिल्म का सारा क्रेडिट लेना चाहते हैं। दरअसल, अपारशक्ति का इशारा श्रद्धा कपूर की तरफ था क्योंकि मीडिया में बार-बार 'स्त्री-2' को श्रद्धा की फिल्म कहा जा रहा था जबकि फिल्म में दूसरे कलाकारों का योगदान भी बराबर का था। अब क्रेडिट की इस बहस को श्रद्धा ने खत्म कर दिया है। साथ ही उन्होंने 'स्त्री-3' को लेकर भी उत्साह जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धा ने माना हर किसी का योगदान था अहम 
श्रद्धा कपूर हाल ही में एक लॉन्च इवेंट में शामिल हुई थीं, इसमें मीडिया ने एक बार फिर उनसे फिल्म 'स्त्री-2' के क्रेडिट को लेकर सवाल किया। जिस पर उनका कहना था मैं इस फिल्म की सफलता का श्रेय फिल्म से जुड़े सभी लोगों को देना चाहती हूं। श्रद्धा कहती हैं, ' फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर को मेरा सलाम है, जिन्होंने 'स्त्री' के सीक्वल पर इतना बेहतरीन काम किया। इसके अलावा फिल्म के दूसरे एक्टर्स, डॉयलॉग राइटर और सभी डिपॉर्टमेंट्स को भी 'स्त्री-2' की सफलता का श्रेय जाता है। उन सबकी मेहनत के कारण ही दर्शक फिल्म को देखने के लिए थिएटर तक आए हैं।

विज्ञापन

फिल्म 'स्त्री-3' को लेकर भी हैं उत्साहित 
फिल्म 'स्त्री-3' को लेकर भी श्रद्धा कपूर एक बड़ी खबर साझा करती हैं। वह कहती हैं, 'डायरेक्टर अमर कौशिक ने हाल ही में मुझे बताया है कि उनके पास 'स्त्री-3' को लेकर एक कहानी है। यह बात सुनकर तो मैं बहुत एक्साइटेड हो गई थी। मुझे पता है कि अगली फिल्म भी बहुत ही अमेजिंग होगी। इसलिए मैं तो बिल्कुल भी इंतजार नहीं कर सकती हूं और जल्द से जल्द ही 'स्त्री-3' की कहानी सुनना चाहती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed