फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shefali Jariwala Was Visited In Australia 10 Days Before Her Death She Enjoyed Her Vacation With Friends

Shefali Jariwala: मौत से 10 दिन पहले ऑस्ट्रेलिया घूम रही थीं शेफाली, दोस्तों के साथ किया एंजॉय

Sat, 28 Jun 2025 12:50 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 28 Jun 2025 12:50 PM IST
सार

Shefali Jariwala Australia Visit: शेफाली जरीवाला को अपनी जिंदगी खुलकर जीने के लिए जाना जाता था। अपनी मौत से दस दिन पहले भी शेफाली ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां बिताने गई थीं।

विज्ञापन
Shefali Jariwala Was Visited In Australia 10 Days Before Her Death She Enjoyed Her Vacation With Friends
शेफाली जरीवाला - फोटो : इंस्टाग्राम-@shefalijariwala

विस्तार

‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर और बिग बॉस 13 फेम शेफाली जरीवाला के निधन से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री शोक में है। सिर्फ 42 साल की उम्र में शेफाली का निधन होना हर किसी के लिए हैरान करने वाला है। शेफाली अपनी जिंदगी को खुलकर जीती थीं। अपनी मौत से 10 दिन पहले शेफाली ऑस्ट्रेलिया में घूम रही थीं और वहां एंजॉय कर रही थीं।

विज्ञापन

पर्थ की सड़कों पर शेफाली ने किया था एंजॉय
27 जून की देर रात अचानक इस दुनिया को अलविदा कहने वाली शेफाली जरीवाला अपनी मौत से 10 दिन पहले ऑस्ट्रेलिया घूम रही थीं। उनके इंस्टाग्राम पर उनकी ऑस्ट्रेलिया वेकेशन की कई तस्वीरें और वीडियो मौजूद हैं। 17 जून को शेयर किए गए एक वीडियो में शेफाली पर्थ की सड़कों पर घूमती नजर आ रही हैं। ब्लैक हुडी टॉप और ब्लू जींस में शेफाली एक पर्स टांगे खुशी-खुशी पर्थ की सड़कों पर एंजॉय कर रही हैं। इस वीडियो में उनके साथ फारूख शेख और मेकअप आर्टिस्ट जैद शिलेदार भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shefali Jariwala 🧿 (@shefalijariwala)


 

Shefali Jariwala Was Visited In Australia 10 Days Before Her Death She Enjoyed Her Vacation With Friends
शेफाली जरीवाला - फोटो : इंस्टाग्राम-@shefalijariwala

एमसीजी पहुंची थीं शेफाली
इसके अलावा शेफाली अपनी ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान वहां के फेमस मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड भी गई थीं। जहां की कई तस्वीरें शेफाली ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों में शेफाली क्रिकेट स्टेडियम में खड़े होकर पोज दे रही हैं। उन्होंने स्टेडियम के अलग-अलग हिस्सों में खडे़ होकर फोटो क्लिक कराई हैं। इन फोटोज के शेयर करते हुए शेफाली ने कैप्शन में लिखा था, ‘बादलों के बीच बल्लेबाजी, सपनों का स्कोर। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर।’

यह खबर भी पढ़ेंः Shefali Jariwala Death News LIVE: कूपर हॉस्पिटल में जारी है शेफाली का पोस्टमार्टम, पति पराग पहुंचे अस्पताल

Shefali Jariwala Was Visited In Australia 10 Days Before Her Death She Enjoyed Her Vacation With Friends
शेफाली जरीवाला - फोटो : इंस्टाग्राम-@shefalijariwala

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं शेफाली
शेफाली के बारे में कहा जाता है कि वो खुलकर अपनी जिंदगी जीती थीं। उनके सोशल मीडिया को देखें तो ये मालूम पड़ता है कि शेफाली काफी ग्लैमरस थीं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं। उनके इंस्टाग्राम पर उनकी कई ग्लैमरस फोटोज मौजूद हैं। इनमें कुछ एक अलग-अलग फोटोशूट की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed