फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shefali jariwala husband know about him who is known actor of television industry

Parag Tyagi: कौन हैं शेफाली जरीवाला के पति? सुशांत सिंह राजपूत के साथ कर चुके हैं काम, टीवी पर बनाई पहचान

Sat, 28 Jun 2025 09:21 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 28 Jun 2025 09:21 AM IST
सार

Shefali Jariwala Husband Parag Tyagi: अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी भी एक जाने-पहचाने अभिनेता हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में।

विज्ञापन
Shefali jariwala husband know about him who is known actor of television industry
शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से हर कोई हैरान हैं। ‘कांटा लगा गर्ल’ ने 42 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। हर कोई अभिनेत्री के निजी जीवन के बारे में जानना चाह रहा है। बीती रात कुछ वीडियोज आए, जिसमें उनके पति को परेशान और भावुक देखा गया है। आपको बताते चलें कि दिवंगत अभिनेत्री के पति का नाम पराग त्यागी है, जो एक अभिनेता हैं। आइए जानते हैं…

विज्ञापन

कैसे हुई दोनों की मुलाकात?
अभिनेत्री शेफाली जरीवाला ने साल 2004 में मीत ब्रदर्स के संगीतकार हरमीत सिंह से शादी कर ली थी। इसके बाद साल 2009 में दोनों का तलाक हो गया। फिर बाद में एक्ट्रेस की मुलाकात पराग त्यागी से हुई, जो एक अभिनेता हैं। दोनों साल 2015 में शादी के बंधन में बंध गए। शादी के पहले एक्ट्रेस पराग त्यागी के साथ रियटली शो नच बलिए के सीजन 5 और 7 में नजर आईं थीं, जहां दोनों की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया गया था।  

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Shefali Jariwala Death: ‘कांटा लगा’ फेम गर्ल शेफाली जरीवाला ने अक्षय-सलमान के साथ किया काम, बिग बॉस से छाईं

विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं अभिनेत्री के पति पराग त्यागी?
एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी का जन्म उत्तर प्रदेश राज्य के गाजियाबाद में हुआ था। पराग त्यागी को टीवी के चर्चित शो 'पवित्र रिश्ता' में विनोद करंजकर की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है, जिसमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुख्य किरदार में थे। इसके अलावा उन्हें साल 2016 में आए टीवी सीरियल 'ब्रम्हराक्षस' में शानदार अभिनय के लिए भी पहचाना जाता है। 


शेफाली जरीवाला के निधन से दुखी मनोरंजन जगत
42 वर्ष की उम्र में अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया था। शेफाली के निधन की वजह पोस्टमॉर्टम के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल इसकी वजह कथित तौर पर कार्डियक अरेस्ट माना जा रहा है।। निधन की खबर आते ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारे शोक व्यक्त कर रहे हैं। इस कड़ी में मीका सिंह, राहुल वैद्य और अली गोनी ने गहरा दुख जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed