फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shefali jariwala death know about her life story and career

Shefali Jariwala Death: ‘कांटा लगा’ से रातों-रात फेम मिली, फिर अक्षय के साथ की फिल्म; ‘बिग बॉस’ में भी छाईं

Sat, 28 Jun 2025 08:11 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 28 Jun 2025 08:11 AM IST
सार

Shefali Jariwala Life Story: ‘कांटा लगा’ गाने से मशहूर अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 42 की उम्र में शुक्रवार रात निधन हो गया। इस खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है। आइए जानते हैं शेफाली जरीवाला के जीवन के बारे में…

विज्ञापन
Shefali jariwala death know about her life story and career
शेफाली जरीवाला - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शुक्रवार की रात मनोरंजन जगत के लिए काफी दुखदायी वाली रही। जैसे ही खबर सामने आई कि 42 वर्ष की उम्र में शेफाली जरीवाला का निधन हो गया, तो इसे सुन सभी स्तब्ध रह गए। अभिनेत्री 'कांटा लगा' गाने के अलावा 'बिग बॉस 13' से भी काफी मशहूर हुई थीं। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्मों में भी काम किया था। आइए जानते हैं अभनेत्री के करियर के बारे में। 

विज्ञापन


पढ़ाई के मामले में भी आगे थीं शेफाली
बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का जन्म 15 दिसंबर 1982 को मुंबई में हुआ था। इसके साथ ही एक्ट्रेस की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने कंप्यूटर एप्लीकेशंस में स्नातक की डिग्री भी प्राप्त की थी। यह दिखाता है कि अभिनेत्री एक्टिंग के अलावा पढ़ाई में भी आगे थीं। हालांकि, पढ़ाई के बाद अभिनेत्री ने अभिनय करियर में कदम बढ़ाया और काफी नाम कमाने में कामयाब हुई।

विज्ञापन

Shefali jariwala death know about her life story and career
शेफाली जरीवाला - फोटो : एक्स
कांटा लगा से मशहूर हुईं एक्ट्रेस
शेफाली जरीवला को असली पहचान साल 2002 में आए म्यूजिक वीडियो कांटा लगा से मिली। इस इस हिट रिमिक्स ने उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ का खिताब दिया, और इसी के साथ उनका स्टारडम शुरू हुआ। यह गाना धर्मेंद्र और आशा पारेख की साल 1972 में रिलीज हुई फिल्म ‘समाधि’ के लोकप्रिय गाने का रीमिक्स था। इसके बाद शेफाली जरीवाला ने कुछ और म्यूजिक वीडियो में काम किए, जैसे ‘कभी आर कभी पार’ और ‘माल भारी आथे’ आदि। 

यह खबर भी पढ़ें: नहीं रहीं 'कांटा लगा गर्ल': अभिनेत्री-मॉडल शेफाली जरीवाला का निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान

अभिनय में दिखाया था दम
गानों में धूम मचाने के बाद अभिनेत्री को कुछ फिल्मों के लिए भी जाना जाता था। उन्होंने साल 2004 में सलमान खान और अक्षय कुमार अभिनीत 'मुझसे शादी करोगी' में काम किया था। शेफाली जरीवाला बॉलीवुड के अलावा साउथ फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम कर चुकी थी। 

रियलटी शो में भी बिखेरा जादू
शेफाली जरीवाला ने साल 2008 में पहली बार किसी रियलटी शो में शामिल हुईं, जिसक नाम था 'बूगी-वूगी'। इसके बाद अभिनेत्री 'बिग बॉस 13' में नजर आईं। इस शो में एक्ट्रेस ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। इस शो में वो बहुत चर्चित हुईं। 

Shefali jariwala death know about her life story and career
शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी - फोटो : एक्स
व्यक्तिगत जीवन
शेफाली जरीवाला ने साल 2004 में मीत ब्रदर्स के संगीतकार हरमीत सिंह से शादी कर ली थी। इसके बाद साल 2009 में दोनों का तलाक हो गया। फिर बाद में, उन्होंने 2015 में अभिनेता पराग त्यागी से शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed