फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shaktimaan actor Mukesh Khanna angry reaction on Pahalgam Terror Attack urges to pm narendra modi for action

Pahalgam Terror Attack: 'मोदी जी..पाकिस्तान पर मिलिट्री एक्शन लीजिए', पहलगाम हमले पर भड़का यह दिग्गज एक्टर

Thu, 24 Apr 2025 10:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 24 Apr 2025 10:18 PM IST
सार

Mukesh Khanna on Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी हमले की घटना पर अभिनेता मुकेश खन्ना ने गुस्सा जाहिर किया है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कठोर एक्शन की मांग की है।

विज्ञापन
Shaktimaan actor Mukesh Khanna angry reaction on Pahalgam Terror Attack urges to pm narendra modi for action
मुकेश खन्ना - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की घटना पर देश में उबाल है। फिल्मी सितारे भी इसकी निंदा कर रहे हैं और आतंकवाद के खात्मे के लिए सरकार से कठोर एक्शन की मांग कर रहे हैं। दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने आतंकी हमले की घटना पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। साथ ही अपने यूट्यूब चैनल से वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कठोर कदम उठाने की अपील की है। जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन

'मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि...'
मुकेश खन्ना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा किया है। उन्होंने आतंकी हमले की घटना के संदर्भ में लिखा है, 'मैं समझता था और कहता भी था कि आतंकवाद कोई जाति नहीं होता, लेकिन कल के पहलगाम घाटी के नरसंहार को देख सुन कर मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि होती है आतंकवाद की जाति। और वो तब, जब कोई कहता है कि तुम हमारे धर्म के नहीं तो तुम 'काफिर' हो'।

Pahalgam Terror Attack: 'आखिर कब तक कश्मीर को सहना होगा'?, आतंकी हमले पर सोनाली बेंद्रे का दिल छूने वाला पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- 'इससे ज्यादा शर्मानाक कुछ नहीं'
अभिनेता ने आगे लिखा है, 'यह कई बार साबित हो चुका है कि आतंकवाद की जड़ें हमारे पड़ौसी मुल्क पाकिस्तान में पनपी हैं। वर्षों से हमारे देश में घुसने की कोशिश की है उसने। अब उसने और विकराल रूप अख्तियार कर लिया। दोपहर की पाक धूप में नापाक हरकतें कर निहत्थे सैलानियों पर इसलिए गोलियां चला दीं कि वे उनके धर्म के नहीं थे। इससे ज्यादा घिनौनी और शर्मनाक बात और क्या हो सकती है'।

View this post on Instagram

A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna)

विज्ञापन

'मिलिट्री एक्शन की कही बात'
मुकेश खन्ना ने यूट्यूब पर वीडियो जारी कर कहा है, 'मुझे खुशी है कि ढाई घंटे की मीटिंग में पीएम मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह जी ने और सभी ने मिलकर बहुत बड़ा निर्णय लिया है। वह सीधा पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन ले रहे हैं। मैं उनके साथ हूं। एक्शन लीजिए। मिलिट्री एक्शन लेना है तो मिलिट्री एक्शन लीजिए। आप बहुत सक्षम हैं। बंद कर दीजिए उनकी इस तरह की हरकतों को, क्योंकि हम उन्हें बहुत सॉफ्टली ले रहे हैं। उनके ऊपर अटैक कीजिए'। 

Pahalgam Terror Attack: 'आतंकियों को धरती के छोर तक खदेड़ेंगे', रोहित शेट्टी ने साझा किया पीएम मोदी का संदेश

कहा- 'उनके ऊपर अटैक कीजिए'
मुकेश खन्ना ने आगे कहा है, 'यह साफ हो गया है कि आतंकवाद कौन फैला रहा है? कहां से फैला रहा है? आज मैं यही कहूंगा कि यह हमारे हिंदू धर्म के ऊपर अटैक है। इसका जवाब दिया जाना चाहिए। मैं पीएम मोदी जी और सरकार से कहूंगा कि आगे बढ़िए और एक कठोर एक्शन लीजिए, जिससे इस तरह के आतंकवादी घुसना बंद हो जाएं। बहुत छोटे हैं वो हमारे से, कहां हिंदुस्तान है और कहां पाकिस्तान है..., सिर्फ बेवजह की एक झिझक बीच में थी कि उनके ऊपर अटैक करें या न करें। मुझसे पूछिए तो उनके ऊपर अटैक कीजिए'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed