फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rohit Shetty shares Prime Minister Narendra Modi Quotes Pens Strong Message After Pahalgam Terror Attack

Pahalgam Terror Attack: 'आतंकियों को धरती के छोर तक खदेड़ेंगे', रोहित शेट्टी ने साझा किया पीएम मोदी का संदेश

Thu, 24 Apr 2025 05:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 24 Apr 2025 05:54 PM IST
सार

Filmmaker Rohit Shetty: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को बिहार के मधुबनी से आतंकियों के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने जो कहा, उसकी कुछ लाइनें फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने शेयर की हैं।

विज्ञापन
Rohit Shetty shares Prime Minister Narendra Modi Quotes Pens Strong Message After Pahalgam Terror Attack
रोहित शेट्टी-पीएम मोदी - फोटो : इंस्टाग्राम-@itsrohitshetty, पीटीआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने सैलानियों को निशाना बनाया। आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई और कई घायल हैं। इस घटना के बाद पूरे देश में उबाल है। हर कोई न्याय की आस लगा रहा है। फिल्मी सितारों ने भी इसकी आलोचना की है और कठोर एक्शन की मांग कर रहे हैं। ऐसे वक्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकियों को चेताते हुए जो कठोर संदेश दिया है, उसे रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।

विज्ञापन

रोहित शेट्टी ने पीएम मोदी का संदेश किया साझा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमलों की साजिश करने वालों को सख्त संदेश दिया है। उन्होंने आज गुरुवार को बिहार के मधुबनी से कहा कि हमलों के लिए जिम्मेदारी लोगों को सजा मिलकर रहेगी और उन्हें धरती के आखिरी छोर तक खदेड़ा जाएगा। फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी ने पीएम मोदी के इस संदेश की चंद लाइनें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

विज्ञापन
विज्ञापन

'हम उनका शिकार करेंगे'
रोहित शेट्टी ने पीएम मोदी का जो कोट साझा किया है, उसमें लिखा है, 'रोहित शेट्टी ने लिखा है, 'भारत हर आतंकवादी, उसके आकाओं और उसके समर्थकों की पहचान करेगा, उन्हें ढूंढेगा और उनकी मदद करने वालों को कठोर सजा देगा। हम उन्हें धरती के आखिरी छोर तक खदेड़ेंगे। भारत की आत्मा को आतंकवाद कभी नहीं तोड़ सकता'। इस पोस्ट के साथ रोहित शेट्टी ने कैप्शन लिखा है, 'हम उनका शिकार करेंगे'।

Karan Veer Mehra: पहलगाम हमले पर कविता सुनाकर ट्रोल हुए करण वीर मेहरा, ट्रोलर्स बोले- ऑडिशन दे रहे हो क्या?

विज्ञापन

'सिम्बा' और 'सूर्यवंशी' का सीक्वल बनाएंगे रोहित शेट्टी
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए पहलगाम हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही खुले मंच से आतंकियों और उनके आकाओं को साफ शब्दों में चेतावनी दी। उनके पोस्ट पर यूजर्स पीएम मोदी पर भरोसा जता रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत है'। रोहित शेट्टी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में एलान किया है कि 'सिम्बा' और 'सूर्यवंशी' के सीक्वल जल्द बनेंगे।

Dia Mirza: पहलगाम हमले के बाद फवाद को लेकर बदले दीया मिर्जा के सुर, समर्थन वाले अपने बयान पर दी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed