फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shahrukh Khan film song jhume jo pathan got one billion views on youtube

Pathan: शाहरुख खान की फिल्म के इस गाने को मिले एक बिलियन व्यूज, यूट्यूबर पर पार किया मील का पत्थर

Fri, 13 Sep 2024 05:24 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 13 Sep 2024 05:24 PM IST
सार

सिद्धार्थ आनंद की निर्देशित फिल्म 'पठान' के एक गाने ने यूट्यूब पर 1 बिलियन व्यूज पार कर लिए हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन भी शानदार रहा था।

विज्ञापन
Shahrukh Khan film song jhume jo pathan got one billion views on youtube
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिद्धार्थ आनंद की निर्देशित फिल्म 'पठान' के एक गाने 'झूमे जो पठान' ने यूट्यूब पर 1 बिलियन व्यूज पार कर लिए हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन भी शानदार रहा था। इस गाने की लोकप्रियता बता रही है कि प्रशंसक अपने एक्टर और इस गाने को कितना पसंद करते हैं। इस गाने में दीपिका और शाहरुख ने साथ में डांस किया है।
विज्ञापन


गाने को पसंद कर रहे हैं यूजर्स
यूट्यूब पर इस गाने को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने की बीट्स सोशल मीडिया पर वायरल होती नजर आ रही है। इस गाने की धुन के साथ ही डांस कोरियोग्राफी ने भी प्रशंसको को काफी भा रही है। यूट्यूब पर इस गाने के 1 बिलियन व्यूज आना वाकई मील के पत्थर को पार करने के समान है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)




'पठान' ने बनाए थे कई सारे रिकॉर्ड
यशराज फिल्म्स की 'पठान' ने रिलीज के बाद से कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इस गाने की सफलता ने इस बढ़ती सूची में एक और उपलब्धि जोड़ दी है। 2023 में रिलीज होने वाली इस फिल्म ने कैश रजिस्टर की धूम मचा दी और खुद को हिंदी सिनेमा के इतिहास में दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म के रूप में स्थापित कर लिया।

Devara: जूनियर एनटीआर की 'देवरा' के नए गाने पर आया दिलचस्प अपडेट, इस दिन रिलीज होगा ओपनिंग सॉन्ग 'आयुध पूजा'

'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे करोड़ों रुपये
फिल्म पठाने के बॉक्स ऑफिस पर कई करोड़ रुपयों का बिजनेस किया था। पठान फिल्म ने भारत में 543 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था वहीं, दुनिया भर की कमाई का रिकॉर्ड देखें तो फिल्म 1050 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है।

Dave Bautista: अपने वजन घटाने को लेकर डेव बॉतिस्ता ने की खुलकर बात, बोले- अपनी अलग पहचान बनाना है कारण

ये गाने भी पार कर चुके हैं 1 बिलियन का आंकड़ा
पठान फिल्म के 'झूमे जो पठान' गाने के साथ ही फिल्म तारे जमीन पर फिल्म के गाने 'बम बम बोले' ने यूट्यूब पर 1.1 बिलियन व्यूज पाए थे। इसके अलावा रब ने बना दी जोड़ी फिल्म के गाने 'तुझ में रब दिखता है' को भी 1.1 बिलियन व्यूज मिले थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed