फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shahid Kapoor and Kareena kapoor hug to each other shahid says its normal for us

Shahid Kareena: करीना कपूर से गले मिलने पर शाहिद ने दिया रिएक्शन, बोले- यह हमारे लिए...

Sun, 09 Mar 2025 11:09 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 09 Mar 2025 11:09 AM IST
सार

Shahid Kareena: आईफा अवॉर्ड के 25वें संस्करण का वह लम्हा बहुत यादगार बन गया है जब शाहिद कपूर और करीना कपूर एक-दूसरे से गले मिले। इस मामले पर शाहिद कपूर ने बात की है।

विज्ञापन
Shahid Kapoor and Kareena kapoor hug to each other shahid says its normal for us
आईफा स्टेज पर करीना के साथ शाहिद - फोटो : फोटो- आईफा

विस्तार

शाहिद कपूर और करीना कपूर राजस्थान के जयपुर में चल रहे आईफा अवॉर्ड में पहुंचे। उन्हें साथ में आईफा के स्टेज पर देखा गया। दोनों ने एक-दूसरे से आपस में बात की। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। यह नजारा देखकर फैंस हैरान रह गए। कुछ फैंस ने इच्छा जताई कि वह दोनों को एक साथ स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। कुछ ने कहा कि उन्हें 'जब वी मेट 2' बनानी चाहिए।
विज्ञापन

करीना से मिलने पर शाहिद ने क्या कहा?
इन सबके बीच शाहिद कपूर से जब पूछा गया कि उनका करीना से मिलने पर क्या कहना है तो उन्होंने बहुत साधारण जवाब दिया। उन्होंने इसे बहुत 'नॉर्मल' बताया। उन्होंने कहा 'यह हमारे लिए बहुत आम है। हमारे लिए यह नया नहीं है। आज हम स्टेज पर मिले और हम लोग इधर-उधर मिलते रहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

करीना और शाहिद ने इन फिल्मों में साथ में किया काम
आपको बता दें कि शाहिद कपूर और करीना कपूर ने एक साथ कई फिल्में बनाई हैं। उन्होंने 'फिदा', 'चुप चुप के' और 'जब वी मेट' फिल्म बनाई है। फिल्म जब वी मेट में दोनों की अदाकारी को खूब सराहा गया। फैंस को उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी बहुत अच्छी लगी। हालांकि दोनों 'जब वी मेट' के बाद अलग हो गए। कई सालों के बाद दोनों एक बार फिर 'उड़ता पंजाब' फिल्म में नजर आए।

यह खबर भी पढ़ें: IIFA 2025: विलेन बनकर बॉबी देओल को मिल रहा लोगों का प्यार, नोरा बोलीं- पहले घबराई थी
विज्ञापन

करीना और शाहिद अकसर स्कूल में मिलते हैं
करीना कपूर ने सैफ अली खान से शादी की है। उनके दो बच्चे हैं। शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से शादी की है। उनके भी दो बच्चे हैं। करीना और सैफ के बच्चे तैमूर और जेह उसी स्कूल में पढ़ते हैं, जिस स्कूल में शाहिद और मीरा के बच्चे मीशा और जैन पढ़ते हैं। करीना और शाहिद अकसर स्कूल के फंक्शन में एक दूसरे से मिलते हैं। 
यह खबर भी पढ़ें: IIFA 2025: माधुरी ने आईफा को बताया परिवार, कृति बोलीं खबराहट हुई खत्म, विक्रांत ने खुद को बताया सौभाग्यशाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed