{"_id":"66badde3716ad6e569035515","slug":"shah-rukh-khan-sings-kuch-kuch-hota-hai-song-with-fans-at-the-locarno-film-festival-king-viral-video-on-social-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shah Rukh Khan: फिल्म फेस्टिवल में प्रशंसकों के साथ शाहरुख ने गाया था अपनी फिल्म का गाना, किंग ने जीत लिया दिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shah Rukh Khan: फिल्म फेस्टिवल में प्रशंसकों के साथ शाहरुख ने गाया था अपनी फिल्म का गाना, किंग ने जीत लिया दिल
Tue, 13 Aug 2024 09:46 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 13 Aug 2024 09:46 AM IST
सार
शाहरुख खान ने 77वें लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में दर्शकों से बातचीत के दौरान जमकर मस्ती की साथ ही उन्होंने अपनी ही एक खास फिल्म का गाना गाया, जिसे सुनने के बाद वहां पर मौजूद दर्शक खुद को रोक नहीं पाए और वह सभी किंग के साथ गाना गने लगे। देखते ही देखते वहां का नजारा किसी म्यूजिक कॉन्सर्ट जैसा हो गया।
विज्ञापन
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
77वें लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए शाहरुख खान स्विटजरलैंड गए थे। वहां किंग खान दर्शकों के साथ इतने घुल मिल गए कि उन्होंने अपनी एक बहुचर्चित फिल्म का गाना सभी के साथ मिलकर गाया। अब शाहरुख का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
शाहरुख ने गाया अपनी फिल्म का गाना
शाहरुख खान ने अपनी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का टाइटल ट्रैक 'कुछ कुछ होता है' गाया। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि पहले वहां पर मौजूद पूरी ऑडियंस किंग खान की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का टाइटल ट्रैक एक साथ गा रही हैं। इसके थोड़ी देर बाद शाहरुख भी उनके साथ ताल से ताल मिलाते हुए गाना गाने लगते हैं। उस समय वहां का नजारा किसी म्यूजिक कॉन्सर्ट जैसा दिख रहा है।
प्रशंसकों का जीता दिल
बॉलीवुड किंग खान को फिल्म फेस्टिवल में प्रतिष्ठित पारदो अला कैरियरा अवार्ड से सम्मानित किया गया। पुरस्कार समारोह के बाद 8,000 से अधिक प्रशंसकों के साथ एक इवेंट का आयोजन किया गया था, जहां पर शाहरुख प्रशंसकों के साथ रुबरु हुए। सोशल मीडिया पर शाहरुख और दर्शकों के बीच हुई बातचीत की एक क्लिप सामने आई है, जिसमें वे 'कुछ कुछ होता है' गाना गा रहे हैं। वीडियो में दर्शकों को उनके साथ गाना गाते देखा जा सकता है। दर्शकों के प्यार से अभिभूत शाहरुख भी उनके साथ शामिल हुए और एक खास पल बनाया।
यह इंटरेक्टिव सेशन काफी मजेदार रहा क्योंकि इस दौरान शाहरुख ने अपने स्टारडम, अपने आइकॉनिक पोज और भी कई बातों पर खुलकर बात की। इसके अलावा इस दौरान शाहरुख ने पहली बार अपनी आगामी फिल्म 'किंग' के बारे में आधिकारिक तौर पर बात की, जिसका निर्देशन सुजॉय घोष करेंगे। इस फिल्म में शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में शाहरुख और सुहाना के साथ अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे। अभिषेक फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं।
Devara: सैफ अली खान के जन्मदिन पर दिख सकती है 'देवरा' में उनकी धासूं झलक! प्रशंसकों में बढ़ी उत्सुकता

The crowd sings Kuch Kuch Hota Hai to Shah Rukh Khan and he joins in 😭 then we watched a gorgeous print of Devdas. pic.twitter.com/6lOROj0SOM
विज्ञापन विज्ञापन— graham 🇵🇸 (@middlemanchette) August 11, 2024