फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shah Rukh Khan reached jaipur airport for IIFA give flying kiss to fans

IIFA: जयपुर पहुंचे शाहरुख खान, इस काम से जीता फैंस का दिल

Fri, 07 Mar 2025 07:25 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 07 Mar 2025 07:25 PM IST
सार

IIFA: जयपुर में 8 मार्च से आईफा अवॉर्ड शुरू होने वाला है। इसमें हिस्सा लेने के लिए शाहरुख यहां पहुंचे हैं। ऐसे में शाहरुख ने फैंस को नजरअंदाज नहीं किया।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan reached jaipur airport for IIFA give flying kiss to fans
शाहरुख खान - फोटो : फोटो- इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान आईफा अवॉर्ड के लिए जयपुर पहुंचे हैं। शाहरुख के फैंस पहले से उनका स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थे। सिक्योरिटी और आर्मी से घिरे हुए शाहरुख खान एयरपोर्ट से निकल कर जल्दी ही अपनी कार में बैठ गए। लेकिन इस दौरान उन्होंने फैंस पर जरूर गौर किया जो सैकड़ों की तादाद में उनकी एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थे।
विज्ञापन

जयपुर में हो रहा आईफा अवॉर्ड
शाहरुख खान 25वें आईफा अवॉर्ड कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जयपुर पहुंचे। यह कार्यक्रम 8 मार्च से शुरू होने वाला है। इस प्रोग्राम का बड़ा कार्यक्रम 9 मार्च को शुरू होगा। प्रोग्राम में दुनिया पर भारतीय सिनेमा के असर का जश्न मनाया जायगा।

View this post on Instagram

A post shared by HT City (@htcity)



यह खबर भी पढ़ें: Sikandar: धमाकेदार होगा 'सिकंदर' का आखिरी गाना, तुर्की से आए 500 डांसर्स के साथ नाचे सलमान खान
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख खान ने फैंस को दी फ्लाइंग किस
एक पैप्राजी के सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें शाहरुख खान नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान ने इस दौरान सफेद शर्ट पहनी थी और साथ में एक बैग लिया हुआ था। शाहरुख खान जब अपनी कार की तरफ जा रहे थे तो वह काफी अच्छे लग रहे थे। फैंस ने उन्हें शाहरुख-शाहरुख करके बुलाया। कार में बैठने से पहले शाहरुख कुछ सेकेंड के लिए रुके और लोगों की तरफ हाथ हिलाया और प्लाइंग किस दी।

यह खबर भी पढ़ें: Shanaya Kapoor: शनाया कपूर ने इस फिल्म से शुरू किया एक्टिंग करियर, अपनी पोस्ट से सबको चौंकाया
 
विज्ञापन

शाहरुख ने आर्यन को दी थी टिप्स
जनवरी में मुंबई में आईफा अवार्ड 2025 का प्री इवेंट हुआ था। इस प्रोग्राम में शाहरुख ने कार्तिक आर्यन को होस्टिंग की कुछ टिप्स दी थीं। शाहरुख ने कहा था 'कार्तिक 25वां साल होस्ट करने जा रहे हैं। इसलिए मैं उनको बटन पास कर रहा हूं। इसको मैं सिखा देता हूं कि जयपुर में कैसे शुरुआत करनी है। तो आपको यह कह कर शुरुआत करनी है कि पधारो म्हारे आईफा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed