फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shah Rukh khan parents grave in Delhi fans visits on his birthday

शाहरुख के जन्मदिन पर दिल्ली में इस जगह उमड़ती है भीड़, एक्टर के माता-पिता का शुक्रिया अदा करते हैं फैंस

Sun, 02 Nov 2025 03:07 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 02 Nov 2025 03:07 PM IST
सार

Shah Rukh Khan 60th Birthday: शाहरुख खान के 60वें जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनके मां-बाप से जुड़ी कुछ अहम बातें बताने वाले हैं।

विज्ञापन
Shah Rukh khan parents grave in Delhi fans visits on his birthday
शाहरुख खान, शाहरुख खान के माता पिता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके 60वें जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस और उनके करीबी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि शाहरुख खान के मां-बाप कौन हैं और उनकी कब्र कहां है? 
विज्ञापन

मां-बाप की कब्र देखने आते हैं फैंस
शाहरुख खान दिल्ली में पैदा हुए और यहीं पले बढ़े। उनके मां-बाप की कब्रें दिल्ली के इलाके दिल्ली गेट के पास मौजूद जदीद अहले इस्लाम कब्रिस्तान में है। दोनों की कब्रें एक साथ हैं। इन दोनों की कब्रों को देखने के लिए शाहरुख के फैंस उनके जन्मदिन पर दूर-दूर से आते हैं। फैंस शाहरुख खान के माता-पिता का इस बात के लिए शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने दुनिया को इतना बड़ा स्टार दिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

Shah Rukh khan parents grave in Delhi fans visits on his birthday
शाहरुख के मां-बाप की कब्र - फोटो : फेसबुक@Qissa Khwani
आखिरी बार कब आए थे शाहरुख खान?
न्यूज 18 के मुताबिक कब्रिस्तान की साफ-सफाई का काम करने वाले विनोद के मुताबिक शाहरुख खान आखिरी बार इस कब्रिस्तान में 2022 में आए थे। अब उनकी मौसी यहां आती हैं और कब्र की देखभाल करती हैं। उन्होंने बताया कि कब्रिस्तान में शाहरुख के मां-बाप की कब्रें सबसे अच्छी बनी हुई हैं।

यह खबर भी पढ़ें: मन्नत में नहीं इस जगह शाहरुख ने मनाई जन्मदिन की पार्टी, फराह खान ने दिखाई झलक; सेलेब्स ने दी बधाई
विज्ञापन

Shah Rukh khan parents grave in Delhi fans visits on his birthday
माता-पिता के साथ शाहरुख खान - फोटो : फेसबुक@Team Shah Rukh Khan
शाहरुख के पिता के बारे में
आपको बता दें कि शाहरुख खान के पिता ताज मोहम्मद का जन्म पेशावर में हुआ था। वह स्वतंत्रता सेनानी थे। पिता की कब्र पर जन्म की तारीख 27 अक्तूबर 1927 लिखी है जबकि इनके निधन की तारीख 19 सितंबर 1980 लिखी है। 

शाहरुख की मां के बारे में
शाहरुख खान की मां का नाम लतीफ फातिमा था। वह मजिस्ट्रेट थीं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की वह करीबी थीं। उनका जन्म 1 जुलाई 1941 को हुआ था। उनके निधन की तारीख 15 अप्रैल 1991 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed