फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Farah Khan and Aditya Pancholi birthday wish to Shah Rukh Khan

मन्नत में नहीं इस जगह शाहरुख ने मनाई जन्मदिन की पार्टी, फराह खान ने दिखाई झलक; सेलेब्स ने दी बधाई

Sun, 02 Nov 2025 08:28 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 02 Nov 2025 08:28 AM IST
सार

Shah Rukh Khan Birthday: शाहरुख खान के जन्मदिन पर कोरियोग्राफर फराह खान और अभिनेता आदित्य पंचोली ने बधाई दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?

विज्ञापन
Farah Khan and Aditya Pancholi birthday wish to Shah Rukh Khan
शाहरुख खान, फराह खान, आदित्य पंचोली - फोटो : इंस्टाग्राम @farahkhankunder, एक्स @@AdityaRPancholi

विस्तार

दो नवंबर को शाहरुख खान अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन पर उन्हें सबसे पहले जिन लोगों ने बधाई दी उनमें मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान का नाम शामिल हो गया है। फराह खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए तस्वीरें शेयर की हैं और एक पोस्ट लिखी है।
विज्ञापन


शाहरुख के अलीबाग वाले घर में हुई पार्टी !
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीती रात शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन की पार्टी अलीबाग वाले घर पर की। यहीं से फराह खान ने शाहरुख के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। खबरें हैं कि शाहरुख के जन्मदिन की पार्टी में फराह खान के अलावा करण जौहर, अनन्या पांडे और नव्या नवेली नंदा समेत कुछ और सेलेब्स शामिल हुए।
विज्ञापन


शाहरुख की पार्टी से सामने आई तस्वीरें
अलीबाग में हुई शाहरुख की इस प्राइवेट बर्थडे पार्टी से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो रानी मुखर्जी के गाल चूमते नजर आ रहे हैं। इसी तस्वीर में अनन्या पांडे भी पीछे खड़ी नजर आ रही हैं। इसके अलावा फराह खान ने भी शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी के साथ एक फोटो शेयर किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये तस्वीर पार्टी की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




फराह खान की पोस्ट में क्या है?
फराह खान ने शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें देखा जा सकता है कि वह अभिनेता के गाल को चूम रही हैं। एक दूसरी तस्वीर में फराह खान ने शाहरुख खान को गले लगाया है। तस्वीरें शेयर करते हुए फराह खान ने पोस्ट में लिखा है 'जन्मदिन की शुभकामनाएं किंग शाहरुख खान। आप अगले 100 वर्षों तक शासन करें।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)


फैंस ने किए कमेंट
फराह खान की तस्वीरों को कई यूजर्स ने लाइक किया है और इस पर कमेंट किए हैं। अभिनेत्री राखी सावंत ने पोस्ट पर फायर और दिल वाला इमोजी कमेंट किया है। एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'बहुत अच्छी पोस्ट। फराह खान इसे शेयर करने के लिए धन्यवाद।' कई दूसरे यूजर्स ने शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई दी है।

शाहरुख की दोस्त हैं फराह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फराह खान और शाहरुख खान अच्छे दोस्त हैं। शाहरुख खान ने फराह खान के साथ 'ओम शांति ओम', 'मैं हूं ना' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसे फिल्मों में एक साथ काम किया है।

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे शाहरुख खान आखिरी बार साल 2023 में फिल्म 'डंकी' में नजर आए थे। जल्द ही वह फिल्म 'किंग' का हिस्सा होंगे। इसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed