JPEGMafia Berlin Concert: अमेरिकी रैपर के बर्लिन कॉन्सर्ट में कई लोग घायल, मिर्ची स्प्रे के कारण बिगड़ी स्थिति
JPEGMafia Berlin Concert: अमेरिकी रैपर JPEGMafia के कॉन्सर्ट में कई लोगों के घायल होने की खबर है। यह कॉन्सर्ट बर्लिन में चल रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी रैपर JPEGMafia के कॉन्सर्ट में कई लोग घायल हो गए। रैपर और सिंगर का यह कॉन्सर्ट बर्लिन में चल रहा था। जर्मन न्यूज एजेंसी डीपीए की रिपोर्ट के मुताबिक कॉन्सर्ट में मिर्च का स्प्रे किए जाने के चलते वहां मौजूद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। छह लोगों को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल मिर्ची स्प्रे की घटना का कारण स्पष्ट नहीं है।
जल्दी खत्म करना पड़ा कॉन्सर्ट
जर्मन न्यूज एजेंसी डीपीए की रिपोर्ट के मुताबिक कॉन्सर्ट में मिर्च के स्प्रे के कारण लोगों को सांस संबंधी परेशानियां होने लगीं। इसके बाद छह लोगों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया । इसके अलावा अमेरिकी रैपर को अपना कॉन्सर्ट भी जल्दी खत्म करना पड़ा।
यह खबर भी पढ़ें:
Sagarika Ghatge: ‘चक दे इंडिया’ की खूबसूरत खिलाड़ी की बड़े परदे पर दूसरी पारी, राजस्थानी लुक में ढा रहीं कमाल
कॉन्सर्ट में पहुंचे दर्शकों को पहले पार्क में लाया गया
अधिकारियों के मुताबिक कॉन्सर्ट में मिर्च स्प्रे की घटना सोमवार रात को घटी। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि घटना का कारण क्या था। पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है। डीपीए की रिपोर्ट के अनुसार, कॉन्सर्ट हॉल से भीड़ को बाहर निकालने के बाद, कॉन्सर्ट में पहुंचे करीब 1,600 दर्शकों को पहले पुलिस पार्किंग स्थल पर लेकर गई। फिर उन्हें घर जाने दिया गया।
यह खबर भी पढ़ें:
Saif Ali Khan Attack Case: सैफ पर हमला करने वाला कैसे भारत में घुसा? किस तरह मिला सिम, पुलिस ने किया खुलासा
अज्ञात शख्स ने छिड़का मिर्ची स्प्रे
जर्मन प्रसारक आरबीबी ने घटना को लेकर बताया कि एक अज्ञात शख्स ने संगीत समारोह के दौरान ऑडिटोरियम के अंदर मिर्ची स्प्रे छिड़का। इससे वहां लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
यह खबर भी पढ़ें:
Ram Charan: इन शहरों में होगा राम चरण की RC16 का अगला शेड्यूल, हैदराबाद के भूत बंगले में इस तारीख को होगा शूट