फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sean 'Diddy' Combs gets standing ovation from inmates after court victory

Sean Diddy Combs: सीन 'डिडी' कॉम्ब्स को कोर्ट से मिली राहत, जेल में कैदियों ने ताली बजाकर किया स्वागत

Mon, 07 Jul 2025 08:35 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 07 Jul 2025 08:35 AM IST
सार

Sean Diddy Combs: मशहूर अमेरिकी रैपर सीन 'डिडी' कॉम्ब्स पर लगे यौन तस्करी और वेश्यावृत्ति के आरोपों से बरी किए जाने के बाद उनका जेल में हीरो की तरह स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
Sean 'Diddy' Combs gets standing ovation from inmates after court victory
सीन ‘डिडी’ कॉम्ब्स - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अमेरिकी प्रसिद्ध रैपर सीन "डिडी" कॉम्ब्स को तस्करी और वेश्यावृत्ति के आरोपों में आजीवन कारावास से बरी किए जाने के बाद जेल में कैदियों ने उनका हीरो की तरह स्वागत किया। रैपर के वकील, मार्क एग्निफिलो का मानना है कि यह जीत जेल में बंद अश्वेत पुरुषों को उम्मीद की किरण दिखाती है, यह दर्शाती है कि सरकार को हराना संभव है। हालांकि, बरी होने के बावजूद कॉम्ब्स वेश्यावृत्ति से जुड़े आरोपों में जेल में बंद हैं और उन्हें संभावित रूप से लंबी जेल की सजा का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं पूरी खबर। 

विज्ञापन

वकीलों ने कहा ये अनोखे व्यक्ति हैं
संगीत जगत के दिग्गज रैपर सीन ‘डिडी’ कॉम्ब्स, जब आजीवन कारावास से बरी होकर जेल लौटे, तो उनके साथी कैदियों ने तालियों से उनका स्वागत किया। इस सफलता पर रैपर के वकील ने प्रतिक्रिया दी। वकील अग्निफिलो ने एसोसिएटेड प्रेस से बताया, ‘सभी ने कहा हमें कभी कोई ऐसा व्यक्ति नहीं मिला जो सरकार को मात दे सके।’ इस ऐतिहासिक फैसले के आते ही कॉम्ब्स ने जूरी सदस्यों को धन्यवाद कहा और परिवार-समर्थकों की तालियों पर खुश हुए। कमरे से बाहर निकलने के बाद, दर्शकों ने बचाव पक्ष की जय-जयकार की, कुछ ने नारा लगाया: ‘ड्रीम टीम, ड्रीम टीम’। साथ ही कई वकील रो पड़े। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Sean Diddy: अदालत ने रैपर डिडी को वेश्यावृत्ति में पाया दोषी, यौन तस्करी के आरोप से बरी; सात हफ्ते चली सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


रैपर के वकीलों की रणनीति आई काम
आठ सप्ताह चले इस ट्रायल के दौरान, कॉम्ब्स के वकीलों ने ज्यादातर शांत लेकिन मजबूती से विरोधी वकीलों के सबूतों को खारिज किया। कॉम्ब्स ने कभी गवाही नहीं दी और उनके वकीलों ने कोई गवाह नहीं बुलाया। रैपर के वकीलों के पास शुरू से ही एक कहानी थी और उन्होंने बिना किसी गवाह को पेश किए यह सब किया।


लंबे समय तक जेल में रहना पड़ सकता है
55 वर्षीय कॉम्ब्स को वेश्यावृत्ति से संबंधित आरोपों में बुधवार को दोषी ठहराए जाने के बाद ब्रुकलिन में संघीय लॉकअप में रखा गया है। उन्हें कई और साल जेल में बिताने पड़ सकते हैं। वहीं, वैश्वयावृत्ति मामलो में रैपर को दोषी पाया गया है, इस कारण उन्हें अधिकतम 20 साल तक की जेल हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed