फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saroj Khan Death News Live Updates: माधुरी दीक्षित बोलीं- सरोज जी की मौत से मैं टूट चुकी हूं, शब्दों की भी कमी

Fri, 03 Jul 2020 04:19 PM IST
आसिम खान मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Fri, 03 Jul 2020 04:19 PM IST
खास बातें

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। सरोज खान को शुक्रवार सुबह मलाड के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। सरोज खान को आखिरी विदाई देने के लिए उनके परिवार वाले और कुछ रिश्तेदार ही मौजूद थे। सांस लेने में शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार देर रात 1.52 बजे दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी मौत हो गई। कुछ दिन पहले ही उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार से लेकर महानायक अमिताभ बच्चन ने सरोज खान को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
saroj khan death news live updates news in hindi, Bollywood Choreographer death news hindi
सरोज खान - फोटो : twitter

लाइव अपडेट

04:17 PM, 03-Jul-2020
करीना ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर उस वाक्या के बारे में बताया है जब सरोज खान ने उन्हें सबक दिया था। करीना ने लिखा, 'मास्टर जी हमेशा मुझसे कहती थीं, पैर नहीं चला सकती तो फेस ही चला।उन्होंने मुझे यही सिखाया कि डांस, मुस्कान और आंखों से मुसकुराने को कैसे एन्जॉय करते हैं। उनके जैसा दूसरा कोई नहीं हो सकता। जो उन्हें प्यार करता था उनके लिए डांस और एक्सप्रेशन फिर कभी पहले जैसे नहीं होंगे। आपसे प्यार है मास्टर जी, हम फिर डांस करेंगे। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।'
04:01 PM, 03-Jul-2020
सरोज खान से पहले तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रह चुकीं जयललिता, बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत का कारण भी कार्डियक अरेस्ट ही था। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल उठ सकता है कि कार्डियक अरेस्ट आखिर होता क्या है! पढ़ें- सरोज खान किन बीमारियों से पीड़ित थीं, हार्ट अटैक से कितना अलग है कार्डियक अरेस्ट?


 
विज्ञापन
03:36 PM, 03-Jul-2020

बाजीगर फिल्म में कोजाल के साथ किया था काम

सरोज खान ने बाजीगर फिल्म में काजोल के साथ काम किया था। इस फिल्म के टाइटल ट्रैक को सरोज ने ही कोरियोग्राफ किया था। यह गाना और इसका डांस दोनों ही हिट रहे थे।
03:28 PM, 03-Jul-2020

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री बोले- सदैव उन्हें याद रखा जाएगा

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने ट्वीट किया कि सिने जगत की सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर सरोज खान जी के निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई। सिनेमा जगत में उनके अमूल्य योगदान के लिए सदैव उन्हें याद रखा जाएगा। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति व परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करेंl 
03:20 PM, 03-Jul-2020

हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने दी श्रद्धांजलि

हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने ट्वीट किया कि "बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। फिल्म जगत में उनके अमूल्य योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं।"
03:12 PM, 03-Jul-2020

सरोज खान मेरी प्रिय मास्टरजी, आप मुझे छोड़कर चली गईं: कुणाल कोहली

फिल्म निर्माता कुणाल कोहली ने टि्वटर पर कहा, ‘सरोज खान मेरी प्रिय मास्टरजी। म्यूजिक वीडियो से लेकर फिल्मों तक हमारा साथ में लंबा सफर रहा। अब आप मुझे छोड़कर चली गई।’
 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:02 PM, 03-Jul-2020

सरोज खान के साथ काम करने का सपना अब कभी पूरा नहीं होगा: रकुल प्रीत सिंह

रकुल प्रीत सिंह ने शोक जताते हुए कहा कि सरोज खान के साथ काम करने का उनका सपना अब कभी पूरा नहीं होगा। फिल्म निर्माता संजय गुप्ता ने कहा कि उन्होंने खान के साथ काम करते हुए काफी कुछ सीखा।

 
02:54 PM, 03-Jul-2020

श्रीदेवी के साथ दिए कई हिट गाने

मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ सरोज खान ने कई हिट गाने दिए। चांदनी फिल्म के गाने 'मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां हैं', 'चांदनी ओ मेरी चांदनी' खूब मशहूर हुए थे। श्रीदेवी के साथ सरोज ने नगीना, निगाहें, नगीना-2, चालबाज, मिस्टर इंडिया में काम किया।
02:47 PM, 03-Jul-2020

ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दें सरोज जी: जेनेलिया देशमुख

जेनेलिया देशमुख ने कहा कि वह दिग्गज कलाकार के साथ काम करके गर्व महसूस करती हैं। उन्होंने कहा, ‘ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दें सरोज जी। मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं कि मुझे आपके साथ काम करने का मौका मिला। परिवार के प्रति संवेदनाएं।’
02:38 PM, 03-Jul-2020

सरोज खान की मौत पर तीन दिन बाद रखी जाएगी प्रार्थना सभा

तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं सरोज खान की बेटी सुकन्या खान ने कहा, शुक्रवार सुबह करीब सात बजे उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। तीन दिन बाद एक प्रार्थना सभा रखी जाएगी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed