फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sarfarosh completed 25 years take a look what is the difference between Aamir Khan IPS vs Rohit Shetty cops

Sarfarosh: 'सरफरोश' बनाम रोहित शेट्टी की कॉप-यूनिवर्स, कितनी अलग है इन दोनों फिल्मों की पुलिस वाली दुनिया

Thu, 14 Mar 2024 09:05 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 14 Mar 2024 09:05 AM IST
सार


आमिर खान और रोहित शेट्टी अलग-अलग दुनिया से आते हैं। आमिर खान जहां अपनी फिल्मों को वास्तविकता के नजदीक रखकर बनाते हैं वहीं रोहित शेट्टी की फिल्में सुपर हीरो वाली फिल्मों के काफी करीब होती हैं।

विज्ञापन
Sarfarosh completed 25 years take a look what is the difference between Aamir Khan IPS vs Rohit Shetty cops
सिंघम - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार


विज्ञापन
रोहित शेट्टी बॉलीवुड में एक्शन फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। उन्होंने पुलिस और वर्दी के ऊपर एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिंघम अगेन' इसी साल रिलीज होने जा रही है। पुलिस और वर्दी पर बनने वाली फिल्में हमेशा से दर्शकों के बीच जगह बनाने में कामयाब रही हैं। आज से लगभग 25 साल पहले रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'सरफरोश' भी एक पुलिस ऑफिसर की कहानी को बयान करती दिखी थी। आइए जानते हैं क्या अंतर है आमिर खान की फिल्म 'सरफरोश' और रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फिल्मों में - 

रोहित शेट्टी के 'सिंघम' की दुनिया 
साल 2011 में रोहित शेट्टी ने फिल्म 'सिंघम' को रिलीज किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब रही। अब 13 साल बाद रोहित 'सिंघम अगेन' लेकर आ रहे हैं। आप गौर करेंगे तो देखेंगे कि रोहित की फिल्मों में पुलिस केवल कानून का रखवाला नहीं होता है। वह असामाजिक तत्त्वों से लड़ता है और फिर खुद ही उसे सजा भी सुनाता है। उनकी फिल्मों में पुलिस न्यायाधीश और जूरी भी हैं। 
विज्ञापन


Aamir Khan: सुपरस्टार ही नहीं सफल निर्माता भी हैं मिस्टर परफेक्शनिस्ट, इस फिल्म से की थी नई पारी की शुरुआत
विज्ञापन
विज्ञापन


आमिर की 'सरफरोश'
आमिर खान भी आज से 25 साल पहले फिल्म 'सरफरोश' में आईपीएस अधिकारी 'अजय राठौर' की भूमिका में नजर आए थे। आमिर खान की यह फिल्म आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्म है। 'सरफरोश' में कोई भी सीटी-मार डायलॉग नहीं था। आमिर का किरदार अपनी क्षमता भर काम करता है। वह सुपर हीरो नहीं है। 

Wednesday Box Office: 100 करोड़ रुपये से महज इतनी दूर है 'आर्टिकल 370', 'शैतान' की ऐसी हो चली है हालत

'सिंघम' बनाम 'सरफरोश'
आमिर खान और रोहित शेट्टी अलग-अलग दुनिया से आते हैं। आमिर खान जहां अपनी फिल्मों को वास्तविकता के नजदीक रखकर बनाते हैं वहीं रोहित शेट्टी की फिल्में सुपर हीरो वाली फिल्मों के काफी करीब होती हैं। 'सरफरोश' के आईपीएस अधिकारी को पता है कि उसका काम कानून की रक्षा करना है वहीं रोहित शेट्टी की पुलिस कानून की रक्षा के अलावा खुद ही न्याय करने में भी विश्वास रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed