फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sanjeeda Shaikh defended Sanjay Leela Bhansali on the criticism of Heeramandi gave this answer to the critics

Sanjeeda Shaikh: 'हीरामंडी' की आलोचना पर संजीदा शेख ने किया संजय लीला भंसाली का बचाव, आलोचकों को दिया यह जवाब

Wed, 15 May 2024 04:29 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 15 May 2024 04:29 PM IST
सार

संजीदा शेख ने वेब सीरीज 'हीरामंडी' में वहीदा का किरदार निभाया है। हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने सीरीज की आलोचना पर बात की।

विज्ञापन
Sanjeeda Shaikh defended Sanjay Leela Bhansali on the criticism of Heeramandi gave this answer to the critics
संजीदा शेख - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsanjeeda

विस्तार

संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' रिलीज होने के बाद से ही सुर्खियां बटोर रही है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला,  ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शर्मिन सहगल, शेखर सुमन, फरदीन खान और अध्ययन सुमन ने अभिनय किया है। वैसे तो भंसाली की इस सीरीज को मिली-जुली प्रतिक्रिया ही मिल रही है, लेकिन कुछ ऐतिहासिक तथ्यों को लेकर इसकी आलोचना की जा रही है, जिसे लेकर सीरीज में काम करने वाली अभिनेत्री संजीदा शेख ने अपनी बात रखी है।

विज्ञापन


Interfaith Marriages: इन हसीनाओं के लिए प्यार का दर्जा है सबसे ऊंचा, लिस्ट में नाम देखकर हो जाएंगे हैरान
विज्ञापन


संजय लीला भंसाली अपने विचारों के प्रति ईमानदार हैं
सबसे पहले आपको बता दें कि संजीदा शेख ने 'हीरामंडी' में वहीदा का किरदार निभाया है। हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में सीरीज की आलोचना पर संजीदा ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में संजय लीला भंसाली को उनके काम के लिए सम्मानित किया जाता है। वह अपने विचारों को लेकर काफी ईमानदार हैं और इस मामले में कोई उनकी बराबरी नहीं कर सकता है। संजीदा ने कहा कि लोगों ने हमारे काम को पसंद किया है और उन्हें इस बात की कोई फिक्र नहीं है कि कई लोगों को सीरीज अच्छी नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Bollywood News: फुलेरा गांव में वापस लौटेंगे सचिव जी, रिलीज हुआ 'Panchayat 3' का मजेदार ट्रेलर

'हीरामंडी' की यात्रा पर गर्व है: संजीद शेख
अपनी बातचीत में संजीदा शेख निर्देशक संजय लीला भंसाली का बचाव करती दिखीं। उन्होंने कहा कि अलग-अलग किस्म के लोग होते हैं और उनका मानना है कि केवल अच्छी चीजों पर ही ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हीरामंडी की आलोचना करने के लिए भी लोगों को इसे देखना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि लोग चाहे कुछ भी कहें, लेकिन उन्हें इस सीरीज की यात्रा पर गर्व है। मालूम हो कि एक अन्य साक्षात्कार में संजीदा ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने वहीदा के रोल के लिए ऑडिशन नहीं दिया था। 'हीरामंडी' को लेकर उनकी और संजय की मुलाकात हुई थी, जिसके तीन-चार महीने बाद संजीदा को लुक टेस्ट का बुलावा आ गया था।

Mammootty: ममूटी के खिलाफ सोशल मीडिया यूजर्स का वार, बचाव में उतरे केरल के नेता, बोले- 'वे राज्य का गौरव हैं'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed