फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mammootty facing online harassment Kerala politicians including V Sivankutty stand by actor

Mammootty: ममूटी के खिलाफ सोशल मीडिया यूजर्स का वार, बचाव में उतरे केरल के नेता, बोले- 'वे राज्य का गौरव हैं'

Wed, 15 May 2024 03:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 15 May 2024 03:33 PM IST
सार

करीब दो साल पहले रिलीज हुई एक फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अभिनेता ममूटी पर वार हो रहे हैं। इसे लेकर कई राजनेता उनके बचाव में आए हैं।

विज्ञापन
Mammootty facing online harassment Kerala politicians including V Sivankutty stand by actor
ममूटी - फोटो : इंस्टाग्राम-@mammootty

विस्तार

चर्चित अभिनेता ममूटी की सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है। अभिनेता की दो साल पहले रिलीज हुई फिल्म को लेकर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। इसे लेकर केरल के कई राजनेता अभिनेता के बचाव में आए हैं। उन्होंने अभिनेता को राज्य का गौरव बताते हुए उनका बचाव किया है। लोकप्रिय अभिनेता के खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रहे पोस्ट को खारिज करते हुए राज्य के मंत्री वी शिवनकुट्टी, के राजन और एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित कई लोगों ने ममूटी का साथ दिया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पोस्ट से उपजा विवाद
ममूटी के खिलाफ विवाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा हुई उस पोस्ट के बाद उपजा, जिसमें दावा किया गया कि 2022 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'पुझु' ब्राह्मण विरोधी थी। इसके बाद मलयालम सुपरस्टार ममूटी की सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है। कुछ यूजर्स उनके जन्म के नाम मुहम्मद कुट्टी का इस्तेमाल कर रहे हैं। फिल्म को लेकर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता की आलोचना पर कई नेता उनके समर्थन में आए हैं।
विज्ञापन

Srikanth: श्रीकांत के निर्माताओं पर आई बजट कम करने की मजबूरी तो मसीहा बने शरद केलकर, महज इतनी फीस में की फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दावे के बाद बढ़ा मामला!
पुझु फिल्म का निर्देशन रथीना पीटी ने किया था। यह साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है। निर्देशक के पति ने हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान दावा किया कि फिल्म एक विशेष समुदाय के खिलाफ थी और फिल्म करने को लेकर ममूटी की आलोचना की थी। इसके बाद विवाद ने जोर पकड़ा।
Bhushan-Divya: तलाक की अफवाहों पर पहली बार भूषण कुमार ने तोड़ी चुप्पी, दिव्या के सरनेम हटाने पर कही ये बात

अभिनेता ने नहीं दी है प्रतिक्रिया
अब अभिनेता का समर्थन करते हुए वरिष्ठ सीपीआई (एम) नेता और सामान्य शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने एक फेसबुक पोस्ट में अभिनेता के साथ एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ लिखा है, 'ममूटी मलयालम के गौरव हैं'। सीपीआई नेता और राजस्व मंत्री के राजन ने भी ममूटी को केरल और मलयाली का गौरव बताया है। एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी ममूटी का समर्थन किया है। ममूटी को तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा भी उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। फिलहाल उन्होंने इस पूरे विवाद पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 
Interfaith Marriages: इन हसीनाओं के लिए प्यार का दर्जा है सबसे ऊंचा, लिस्ट में नाम देखकर हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed