संजय दत्त मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में परेशानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेता संजय दत्त को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है।
लीलावती अस्पताल ने अपने बयान में कहा, 'सांस रुकने की शिकायत के बाद अभिनेता संजय दत्त मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन वह अभी भी कुछ समय के लिए मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हैं। वह पूरी तरह से ठीक हैं।
Actor Sanjay Dutt (in file pic) admitted to Lilavati hospital in Mumbai after he complained of breathlessness. His COVID-19 report is negative but he is still there for some time just for medical observation. He is perfectly fine: Lilavati hospital, Mumbai, Maharashtra pic.twitter.com/YTWomFsFtX
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 8, 2020
यहां तुरंत उनका कोविड एंटीजन टेस्ट किया गया, जो निगेटिव निकला। आरटी पीसीआर के लिए उनका स्वाब टेस्ट भी किया गया है। उन्हें आईसीयू के नॉन कोविड वार्ड में रखा गया है।
10 दिन पहले मनाया 61वां जन्मदिन
29 जुलाई, 1959 को मुंबई में जन्मे संजय ने 10 दिन पहले ही अपना 61वां जन्मदिन मनाया है। वह सोशल मीडिया पर भी खासे सक्रिय रहते हैं। सात अगस्त को उन्होंने कोझिकोड विमान हादसे पर ट्वीट भी किया था।