They Call Him OG premiere: ओजी के प्रीमियर पर भावुक हुईं सुजीत की पत्नी, नानी से लेकर संदीप वांगा तक पहुंचे
Celebs Reached At They Call Him OG premiere: पवन कल्याण की अदाकारी वाली फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' के प्रीमियर पर कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं। आइए डालते हैं एक नजर।
विस्तार
प्रीमियर पर भावुक हुईं सुजीत की पत्नी
फिल्म के प्रीमियर पर 'दे कॉल हिम ओजी' के निर्देशक सुजीत की पत्नी भावुक हो गईं। वह दोस्तों के साथ पोज देते हुए अपने आंसू पोछती हुई नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
सुजीत के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओजी' में पवन कल्याण के अलावा प्रियंका मोहन भी हैं। इस फिल्म से बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी साउथ सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म की कहानी ओजस गंभीरा (पवन कल्याण) नामक एक गैंगस्टर पर आधारित है। इसमें वह दस साल से लापता है। वह एक अपराधी ओमी भाऊ (इमरान हाशमी) को मारने के लिए मुंबई लौटता है।