फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sandeep Kishan worked in Dhanush film Captain Miller just to pay salaries to staff know what actor revealed

Sundeep Kishan: धनुष की फिल्म 'कैप्टन मिलर' में संदीप किशन ने मजबूरी में किया काम, बयान से मची हलचल!

Tue, 13 Feb 2024 11:38 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Tue, 13 Feb 2024 11:38 AM IST
सार

संदीप किशन की फिल्म 'ऊरू पेरू भैरवकोना' रिलीज के लिए तैयार है। वहीं, संदीप अभिनेता धनुष की अगली फिल्म में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म का नाम 'D50' रखा गया है। 

विज्ञापन
Sandeep Kishan worked in Dhanush film Captain Miller just to pay salaries to staff know what actor revealed
संदीप किशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण भारतीय अभिनेता और प्रोड्यूसर संदीप किशन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ऊरू पेरू भैरवकोना' को लेकर चर्चा में हैं। वी आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म 16 फरवरी को थिएटर में रिलीज होगी। हाल ही में संदीप धनुष स्टारर कैप्टन मिलर में नजर आए थे। एक साक्षात्कार में संदीप ने खुलासा किया कि वे बीते कुछ सालों से वित्तीय संकट से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें पिछले कुछ समय में फिल्मों में काम करने को मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन

सैलरी देने के लिए किया फिल्मों में काम
साक्षात्कार में संदीप ने खुलासा किया कि बीते कुछ वर्षों में उन्होंने अपने कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए कई फिल्मों में काम किया। इनमें धनुष स्टारर हालिया रिलीज 'कैप्टन मिलर' भी एक है। 'माइकल' अभिनेता ने बताया कि 'कैप्टन मिलर' के लिए जैसे ही धनुष का फोन आया, वे फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो गए। अब संदीप के इस बयान के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'ऊरू पेरू भैरवकोना रिलीज के लिए तैयार
फिलहाल, संदीप की फिल्म 'ऊरू पेरू भैरवकोना' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में काव्या थापर, वर्षा बोलम्मा, वेनेला किशोर जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं, जिसे एके एंटरटेनमेंट्स और हास्य मूवीज के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म का संगीत शेखर चंद्रा ने तैयार किया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AK Entertainments (@akentsofficial)


Emraan Hashmi: 'फिल्म पर खर्च होने वाला हर पैसा स्क्रीन पर दिखाते हैं', साउथ सिनेमा की प्रशंसा में बोले इमरान


 
विज्ञापन

धनुष की अगली फिल्म में भी आएंगे नजर
गौरतलब है कि कैप्टन मिलर एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें धनुष और संदीर के अलावा शिव राजकुमार, प्रियंका मोहन, अदिति बालन, एडवर्ड सोनेनब्लिक, विनोथ किशन जैसे कलाकार नजर आए थे। इसका निर्देशन अरुण माथेस्वरन ने किया है, जो संक्रांति के मौके पर 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। संदीप किशन अभिनेता धनुष की अगली फिल्म में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म का नाम 'D50' रखा गया है। इसमें एसजे सूर्या, अदिति बालन, कालिदास जयराम, सेल्वाराघवन, वरलक्ष्मी सरथकुमार जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Karan Singh Grover: करण के साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम नहीं करना चाहतीं बिपाशा, अभिनेता ने बताई इस फैसले की वजह
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed