फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Farah Khan proves most Kanjoos Bollywood actor is Chunky Pandey The Great Indian Kapil Sharma Show anil kapoor

Farah Khan: फराह खान ने बॉलीवुड के सबसे मक्खीचूस अभिनेता की खोली पोल, बोलीं- मुझे 500 रुपये दो

Wed, 22 May 2024 11:44 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 22 May 2024 11:44 AM IST
सार

फराह खान ने एक ऐसे अभिनेता के बारें में खुलासा किया, जिन्हें वह बॉलीवुड का सबसे मक्खीचूस अभिनेता मानती हैं। साथ ही फराह ने यह साबित भी कर दिखाया। 

विज्ञापन
Farah Khan proves most Kanjoos Bollywood actor is Chunky Pandey The Great Indian Kapil Sharma Show anil kapoor
फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder

विस्तार

अपने बिंदास और बेबाक अंदाज के लिए प्रसिद्ध बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान ने कई बॉलीवुड फिल्मों में अपना हुनर दिखाया है। वह एक अच्छी निर्देशक, निर्माता, कोरियोग्राफर और डांसर भी हैं। फराह ने अभीतक 100 से भी ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया है। गाने की बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए फराह को फिल्मफेयर की ओर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। हाल ही में फराह, कपिल शर्मा के कॉमेडी शो पर गईं। इस दौरान फराह ने एक ऐसे अभिनेता के चेहरे से पर्दा उठाया, जिसे वह बॉलीवुड का सबसे कंजूस अभिनेता मानती हैं। 
विज्ञापन


कपिल ने फराह से पूछा मजेदार सवाल
दरअसल, जब कपिल ने शो के दौरान पूछा कि अनिल कपूर और फराह खान में से सबसे ज्यादा कंजूस कौन हैं? तो इस पर बिना किसी देरी के फराह से झट से जवाब देते हुए कहा, ''हम दोनों तो काफी उदार दिल वाले हैं।'' इसके बाद फराह ने कहा कि उन्हें पता है कि बॉलीवुड का सबसे मक्खीचूस अभिनेता कौन है, और वह इस बात को साबित भी कर सकती हैं। इसके बाद फराह ने अपना फोन मंगवाया और बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे को फोन लगाया और फोन कॉल को लाउडस्पीकर पर रख दिया। फराह ने कहा, ''मैं चंकी से फोन करके 500 रुपए मांगूंगी।''
विज्ञापन



फराह ने चंकी से क्या बात की
फराह ने उनसे कॉल पर बात करते हुए कहा, ''चंकी, सुनो मुझे 500 रुपये की जरूरत है।'' चंकी ने जवाब दिया, ''तो आप एटीएम पर जाएं''। फराह ने आगे कहा, ''चंकी, कम से कम मुझे 50 रुपये तो दे दो'' चंकी ने जवाब दिया, ''हैलो? कौन चाहिए?'' दोनों की मजेदार बातों पर वहां बैठे लोगों ने जमकर ठहाके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)



फराह और अनिल पूर के साथ कपिल शर्मा का यह शो नेटफ्लिक्स पर इस शनिवार को जारी किया जाएगा। चंकी पांडे ने कई फिल्मों में अपनी भूमिकाओं में गुदगुदाने से लेकर खूंखार खलनायक तक के किरदार निभाए हैं। चंकी ने आंखें, खतरों के खिलाड़ी और बेगम जान जैसी कई फिल्मों में अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed