फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sameera Reddy make funny video with cylinder amid lpg shortage users comment on it

Viral Vide: सिलेंडर की कमी के बीच वायरल हो रहा समीरा रेड्डी का यह वीडियो, फैंस कर रहे मजेदार कमेंट

Sat, 14 Mar 2026 08:47 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 14 Mar 2026 08:47 PM IST
सार

Sameera Reddy's Viral Video: एलपीजी की किल्लत के बीच समीरा रेड्डी ने इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Sameera Reddy make funny video with cylinder amid lpg shortage users comment on it
समीरा रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम@

विस्तार

इन दिनों सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हैं जिसमें देखा जा सकता है कि लोग एलपीजी सिलेंडर की कमी से जूझ रहे हैं। कई जगहों पर लोग सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगे हैं। सिलेंडर की कमी की वजह से कई रेस्टोरेंट ने अपनी सर्विस रोक दी है। इस बीच अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने एलपीजी सिलिंडर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

समीरा के वीडियो में क्या?
समीरा रेड्डी ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि अभिनेत्री सिलेंडर को खींच कर घर के अंदर ले जाती हैं। इसके बाद वह उसके साथ ऐसा व्यवहार करती हैं, मानो उनके यहां कोई बहुत खास मेहमान आया हो। वह सिलेंडर को पैसे से हवा देती हैं। उसके साथ सेल्फी लेती हैं। उसे फूल देती हैं। उसको चाय पेश करती हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'उम्मीद है कि यह मेहमान घर से कभी नहीं जाएगा।'

View this post on Instagram

A post shared by Sameera Reddy (@reddysameera)


विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
समीरा की पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'हा हा हा कैसे-कैसे दिन दिखाता है भगवान।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'हा हा हा यह बहुत खास मेहमान हैं और इनकी बहुत डिमांड है।' एक और यूजर ने लिखा है 'बहुत फनी रील है।' एक और यूजर ने लिखा 'इसने मेरा दिन बना दिया।' एक और यूजर ने लिखा है 'आप बहुत स्वीट हो।'



विज्ञापन

Sameera Reddy make funny video with cylinder amid lpg shortage users comment on it
समीरा रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम@reddysameera
समीरा रेड्डी का वर्कफ्रंट
निजी जिंदगी की बात करें तो, समीरा ने 2014 में बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी कर ली। उसके बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी। इस कपल के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। 2024 में, अजय देवगन के साथ उनकी लंबे समय से अटकी फिल्म ‘नाम’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed