फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   samantha ruth prabh announces new film Bangaram her 36th birthday turn producer fans like her wild look ever

Bangaram: अभिनेत्री से निर्माता बनीं सामंथा, पोस्टर के साथ नई फिल्म बंगाराम का किया एलान

Sun, 28 Apr 2024 05:05 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 28 Apr 2024 05:05 PM IST
सार

सामंथा रुथ प्रभु आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर अभिनेत्री ने अपने फैंस के लिए आगामी फिल्म बंगाराम को पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में सामांथा खूंखार अवतार में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
samantha ruth prabh announces new film Bangaram her 36th birthday turn producer fans like her wild look ever
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'ऊ अंटावा गर्ल' फेम सामंथा रुथ प्रभु का आज 36वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनके सभी दोस्त, रिश्तेदार सेलेब्स और फैंस की लगातार शुभकामनाएं उनके सोशल मीडिया पर आ रही हैं। अपने बर्थडे को और भी खास बनाने के लिए सामंथा ने अपने फैंस के लिए एक सरप्राइज दिया है। दरअसल, आज जन्मदिन के मौके पर सामंथा ने अपनी नई फिल्म की घोषणा करते हुए फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया है।
विज्ञापन


'बंगाराम' में सामंथा का खूंखार लुक
सामंथा की आगामी फिल्म का नाम 'बंगाराम' है। सामंथा रुथ प्रभु ने कुछ ही घंटों पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी नई फिल्म की घोषणा की है। इसेक साथ ही सामंथा ने फिल्म का पोस्टर भी साझा किया है। इस पोस्टर में सामंथा का अबतक का सबसे खूंखार लुक दिखाई दे रहा है। इस पोस्टर में सामंथा अपने हाथ में बंदूक पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। उनके चेहरे पर खून के छींटे दिखाई दे रहे हैं। फिल्म 'बंगाराम' में उनका यह लुक लोगों को डरा भी रहा है और पसंद भी आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)



सामंथा को सोशल मीडिया पोस्ट
सामंथा की फिल्म 'बंगाराम' का यह पोस्टर अब फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। उनका यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सामांथ ने कुछ ही घंटों पहले फिल्म का पोस्टर और मोशन वीडियो शेयर किया है। सामंथा ने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'सुनहरा होने के लिए हर चीज का चमकदार होना जरूरी नहीं है', बंगाराम जल्द ही शुरू होगा।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)



फैंस हुए उत्साहित
फिल्म 'बंगाराम' के पोस्टर को देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। फैंस को अभिनेत्री का यह दमदार लुक काफी पसंद आ रहा है। फैंस लगातार उनके जन्मदिन के साथ ही इस लुक को लेकर भी कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, 'हैप्पी बर्थ डे क्वीन', एक और फैन ने लिखा, 'वैरी कूल पोस्टर।' एक फैन ने लिखा, 'बंगाराम ऑन फॉयर।', एक और फैन ने लिखा, 'पोस्टर को देखकर तो मेरे रौंगटे खड़े हो गए। उम्मीद करता हूं कि यह फिल्म सुपर हिट हो। फिर से एक बार हैप्पी बर्थ डे लव।'

वर्कफ्रंट
फिल्म 'बंगाराम' के अलावा सामंथा 'सिटाडेल: हनी बनी' सीरीज में नजर आएंगी। राज और डीके द्वारा निर्देशित इस सीरीज में सामंथा के अलावा वरुण धवन भी हैं। स्पाई थ्रिलर सीरीज प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी।

Kalki 2898 AD: प्रभास की कल्कि 2898 एडी की रिलीज को लेकर डिस्ट्रीब्यूटर का बड़ा फैसला, निजाम में भी होगी रिलीज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed