फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   salman khan sikandar shooting at night ar murugadoss reveals behind scenes challenges with star

Salman Khan: 'रात के 8 बजे सेट पर आते थे सलमान', 'सिकंदर' के निर्देशक ने एक्टर के साथ बताया शूटिंग का अनुभव

Mon, 18 Aug 2025 07:01 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 18 Aug 2025 07:01 PM IST
सार

AR Murugadoss on Salman Khan: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' के निर्देशक एआर मुरुगदास ने उनके साथ अपने शूटिंग के अनुभव पर बात की है। डायरेक्टर ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
salman khan sikandar shooting at night ar murugadoss reveals behind scenes challenges with star
एआर और सलमान खान - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो दर्शकों की उम्मीदें आसमान छू रही थीं। भारी भरकम बजट, बड़े नाम और जबरदस्त प्रचार के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन अब फिल्म के डायरेक्टर एआर मुरुगदास ने सलमान के साथ शूटिंग एक्सपीरियंस पर बात की है। फिल्म के निर्देशक ने इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं।

विज्ञापन


शूटिंग के अनुभव पर क्या बोले निर्देशक?
एआर मुरुगदास ने 'वलाइपेचु वॉयस' नाम के यूट्यूब चैनल को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि सलमान खान के साथ शूटिंग करना आसान नहीं था। उनके अनुसार सलमान खान आमतौर पर शाम 8 बजे के बाद ही सेट पर आते थे। ऐसे में चाहे सीन दिन का हो या स्कूल से लौटते बच्चों का,  शूटिंग रात में ही करनी पड़ती थी। मुरुगदास ने बताया कि जबतक सलमान सेट पर पहुंचते थे, दूसरे कलाकारों की ऊर्जा लगभग खत्म हो चुकी होती थी।
विज्ञापन


'बच्चों के सीन भी रात 2 बजे हुए शूट'
मुरुगदास ने एक और चौंकाने वाला किस्सा शेयर किया। उन्होंने कहा कि कई बार स्क्रिप्ट में बच्चों के साथ दिन में फिल्माए जाने वाले सीन थे, जैसे स्कूल से घर लौटना, लेकिन सलमान की टाइमिंग के कारण ये सीन भी रात के 2 बजे शूट करने पड़े। बच्चों के लिए यह समय बेहद थकाऊ और गलत था। मुरुगदास ने बताया कि कई बार तो बच्चे सीन के दौरान ही झपकी लेने लगते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुपरस्टार के साथ काम करना सम्मान की बात
निर्देशक ने स्पष्ट किया कि सलमान खान जैसे बड़े सितारे के साथ काम करना एक सम्मान की बात है, लेकिन इसके साथ ही बहुत सारी चुनौतियां भी आती हैं। वो बताते हैं कि तकनीकी टीम से लेकर सह-कलाकार तक,  सभी को सलमान की टाइमिंग के हिसाब से खुद को ढालना पड़ता था। मुरुगदास ने यह भी स्वीकार किया कि सलमान अपने काम को लेकर बेहद प्रोफेशनल हैं, लेकिन उनकी कार्यशैली पारंपरिक शूटिंग शेड्यूल से काफी अलग है।

ये खबर भी पढ़ें: TV Stars: रातों-रात टीवी के इन सितारों को मिली बेशुमार लोकप्रियता, फिर अचानक इंडस्ट्री से हो गए गुम


‘सिकंदर’ नहीं कर पाई कमाल
करीब 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘सिकंदर’ को एक मेगा प्रोजेक्ट के रूप में तैयार किया गया था। उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल होगी। लेकिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म केवल 110.1 करोड़ रुपये ही कमा सकी। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 185 करोड़ के आसपास रहा, जो बजट के हिसाब से नाकाफी था। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं।

सलमान खान का अगला प्रोजेक्ट
फ्लॉप 'सिकंदर' के बावजूद सलमान खान का स्टारडम कम नहीं हुआ है। वो इन दिनों अपूर्व लखिया की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो भारत-चीन सीमा विवाद पर आधारित बताई जा रही है। इसके अलावा वो ‘किक 2’ के सीक्वल में भी नजर आएंगे। साथ ही, संजय दत्त के साथ ‘गंगा राम’ नाम की एक और फिल्म की भी चर्चा जोरों पर है। सलमान अब भी दर्शकों के सबसे बड़े ड्रा में से एक हैं और फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed