फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan Make Fun Of His Movie Sikander And Brother Sohail Khan Married Life In The Great Indian Kapil Show

Salman Khan: कपिल शर्मा के शो में दिखा सलमान का मजाकिया अंदाज, जानिए किस-किस की उड़ाते दिखे हंसी

Sun, 22 Jun 2025 06:50 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 22 Jun 2025 06:50 PM IST
सार

कपिल शर्मा के शो के पहले एपिसोड में सलमान खान का मजाकिया अंदाज दर्शकों को देखने को मिला। वह गेस्ट के तौर पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में शामिल हुए। जानिए, सलमान खान ने किस-किस का मजाक उड़ाया? 
 

विज्ञापन
Salman Khan Make Fun Of His Movie Sikander And Brother Sohail Khan Married Life In The Great Indian Kapil Show
सलमान खान, कपिल शर्मा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के पहले एपिसोड में सलमान खान बतौर गेस्ट नजर आए। पहले एपिसोड में सलमान ने कपिल के शो के हर कॉमेडियन के साथ जमकर मस्ती और मजाक किया। यहां तक कि वह अपने करीबी लोगाें, आमिर खान और खुद की एक हालिया रिलीज फिल्म का मजाक उड़ाते भी दिखे।

विज्ञापन

अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ को किया ट्रोल
कपिल शर्मा के पहले एपिसोड में दर्शकों को खूब मस्ती-मजाक देखने को मिला। सलमान खान का एक डुप्लीकेट भी शो में दिखा। जिसे देखकर सलमान खान बोले कि काम कैसा चल रहा है? क्या ‘सिकंदर’ के बाद कोई दिक्कत ताे नहीं आई? इस सवाल को करने के बाद सलमान खुद ही हंसने लगे। बताते चलें कि इस साल सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ। दर्शकों को भी सलमान की यह फिल्म पसंद नहीं आई। 

विज्ञापन

 



भाई सोहेल-आमिर खान का उड़ाया मजाक 
आगे सलमान खान ने अपने भाई सोहेल खान की शादी का मजाक भी उड़ाया है। सलमान खान ने बताया कि कई साल पहले सोहेल ने सीमा से भागकर शादी की थी। अब वो (सीमा) ही भाग गई है।’ कपिल ने जब सलमान से पूछा कि आमिर खान इस वक्त तीसरे रिलेशनशिप में हैं, आप क्यों नहीं शादी करते हैं? इस पर आमिर खान का मजाक उड़ाते हुए सलमान बोले, ‘आमिर परफेक्शन में विश्वास रखता है, जब तक उसकी शादी परफेक्ट नहीं हो जाएगी तब तक…’, यह बात बोलकर सलमान और कपिल जोर-जोर से हंसने लगे। 

सलमान खान का करियर
फिल्म ‘सिकंदर’ के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद भी सलमान खान कमबैक करने की कोशिश में हैं। वह गलवान घाटी के संघर्ष पर बन रही फिल्म का हिस्सा हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed