फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan jumped after seeing Dharmendra dancing in Om Shanti Om movie song Deewangi Deewangi

Salman Khan: धर्मेंद्र को नाचते हुए देखकर कूद पड़े थे सलमान खान, प्लान नहीं था 'ओम शांति ओम' के गाने का ये शॉट

Fri, 24 May 2024 11:22 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 24 May 2024 11:22 AM IST
सार

'दीवानगी दीवानगी' गाने में 30 कलाकारों ने कैमियो किया था। सलमान खान भी इस गाने में नजर आए थे और भाईजान बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को डांस करते हुए देखना चाहते थे। 

विज्ञापन
Salman Khan jumped after seeing Dharmendra dancing in Om Shanti Om movie song Deewangi Deewangi
गाना 'दीवानगी दीवानगी' - फोटो : यूट्यूब @टी-सीरीज

विस्तार

सलमान खान के फिल्म के सेट पर देरी से पहुंचने के किस्से काफी मशहूर हैं। भाईजान के साथ काम कर चुके कई कलाकार अलग-अलग समय पर उनके किस्से सुनाते रहते हैं। हालांकि, एक बार ऐसा भी हुआ था, जब खुद सलमान खान ने अपने सह-कलाकार के लिए सेट पर घंटों इंतजार किया था।

विज्ञापन


50 Years Of Prem Nagar: राजेश खन्ना की प्रेम नगर के 50 साल पूरे, इन 10 फिल्मों से बने सिनेमा के पहले मेगास्टार
विज्ञापन


शाहरुख खान की वैनिटी वैन में किया था चार घंटे इंतजार
'ओम शांति ओम' वो फिल्म थी, जिसकी शूटिंग के दौरान सलमान खान ने चार घंटे तक इंतजार किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की निर्देशक फराह खान ने एक बार इस घटना के बारे में बताया था। इस फिल्म का एक गाना 'दीवानगी दीवानगी' काफी हिट हुआ था और यही वो गाना था, जिसकी शूटिंग के दौरान सलमान खान ने शाहरुख खान की वैनिटी वैन में बैठकर चार घंटे बिताए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




Janhvi Kapoor : क्या ब्वॉयफ्रेंड का फोन चेक करती हैं जान्हवी? तेजी से वायरल हो रहा अभिनेत्री का जवाब

धर्मेंद्र नाच रहे थे और सलमान बीच में ही कूद पड़े 
जैसा कि सभी जानते हैं कि 'दीवानगी दीवानगी' गाने में 30 कलाकारों ने कैमियो किया था। सलमान खान भी इस गाने में नजर आए थे और भाईजान बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को डांस करते हुए देखना चाहते थे। आपने गाने में देखा होगा कि जब धर्मेंद्र नाच रहे होते हैं तो अचानक सलमान और सैफ अली खान कूद पड़ते हैं। फराह खान ने बताया था कि इसे प्लान नहीं किया गया था। दरअसल, सलमान खान कैमरे के पीछे खड़े होकर धर्मेंद्र को नाचते हुए देख रहे थे, जिसके लिए उन्होंने खूब इंतजार किया था। वहीं, गाने में सैफ के चेहरे को देखकर साफ पता चलता है कि वो इसके लिए तैयार नहीं थे।

Rajinikanth: यूएई सरकार की तरफ से रजनीकांत को मिला गोल्डन वीजा, बोले- 'मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed