फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan got death threat again by unknown blow up his car

Salman Khan: सलमान की कार को बम से उड़ाने की धमकी, वर्ली परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर आया संदेश

Mon, 14 Apr 2025 10:37 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 14 Apr 2025 10:37 AM IST
सार

Salman Khan Death Threat: जानेमाने अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इससे पहले 'सिकंदर' के प्रमोशन के दौरान अभिनेता ने लगातार मिल रही धमकियों पर कहा था कि भगवान, अल्लाह सब ऊपर हैं। जितनी उम्र लिखी है, उतनी लिखी है। साथ ही सुरक्षा के कारण आने वाली समस्याओं का भी जिक्र किया था।
 

विज्ञापन
Salman Khan got death threat again by unknown blow up his car
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार मुंबई के वर्ली परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भरा संदेश भेजा गया है। इसमें अभिनेता के घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ ही धमकी देने वाले ने सलमान की कार को बम से उड़ाने की भी धमकी दी है। घटना के बाद वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी फिलहाल धमकी देने वाले की तलाश में जुट गए हैं। संदेश कहां और कैसे भेजा गया? इसकी जांच भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों में मिली हैं कई धमकियां
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर संदेश मिलने के बाद सीनियर्स को सूचित किया। पीटीआई के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन को हाल के दिनों में अभिनेता को निशाना बनाते हुए कई धमकी भरे संदेश मिले हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान खान ने छोटे फैन के लिए तोड़ा प्रोटोकॉल, यूजर बोले- 'भाईजान बच्चों की जान'
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते साल घर के बाहर हुई थी गोलीबारी
बीते साल 14 अप्रैल की सुबह सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक से आए दो शूटर्स ने पांच राउंड फायरिंग की थी। इस गोलीबारी में एक गोली सलमान के घर की दीवार पर भी लगी थी। एक गोली सलमान के घर पर लगे नेट को चीरती हुई अंदर लगी थी। फायरिंग करने के बाद हमलावर बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे। घटना की जांच के दौरान गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने वाला एक फेसबुक पोस्ट भी सामने आया था। पुलिस के मुताबिक यह पोस्ट कथित तौर पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने अपलोड किया था। इस हमले के बाद सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था।

यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: ‘सिकंदर’ के कलेक्शन की टेंशन से दूर ये काम करते दिखे सलमान खान, फैंस देखकर होंगे खुश

दोनों शूटर्स गुजरात से हुए थे गिरफ्तार 
सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले दोनों विक्की गुप्ता (24 साल) और सागर पाल (21 साल) को भुज, गुजरात से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि उन्होंने घटना को अंजाम देने से पहले अभिनेता के घर के आसपास तीन बार रेकी की थी।


गैलेक्सी पर हुए हमले पर क्या बोले थे सलमान खान?
अपने घर के बाहर हुए हमले पर सलमान खान ने ‘सिकंदर’ के प्रमोशन के दौरान पहली बार चुप्पी तोड़ी थी। लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों पर उन्होंने कहा था कि सुरक्षा बढ़ाए जाने के बाद उन्हें आना-जाना कम करना पड़ा है। सलमान खान ने कहा कि सुरक्षा की वजह से रोज के काम में दिक्कत आती है। उन्होंने कहा, 'सुरक्षा को लेकर मैं कुछ नहीं कर सकता। शूट के वक्त मैं गैलेक्सी से शूट के लिए जाता और शूट से गैलेक्सी की तरफ आता।'

'जितनी उम्र लिखी है…'
सलमान खान से जब पूछा गया कि क्या वह अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं तो इस पर अभिनेता ने कहा 'भगवान, अल्लाह सब ऊपर हैं। जितनी उम्र लिखी है, उतनी लिखी है। बस यहीं है। कभी-कभी इतने लोगों को साथ में लेकर चलना पड़ता है, बस वही समस्या हो जाती है।' 

सलमान खान का वर्क फ्रंट
हाल ही में सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ए आर मुरुगदास के निर्देशन में बनी फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, फिल्म फैंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। सोशल मीडिया पर भी फैंस ने अपनी निराशा जताई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 109.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed