फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan Breaks Security Protocol for his fan user says bhaijan is for all

Salman Khan: सलमान खान ने छोटे फैन के लिए तोड़ा प्रोटोकॉल, यूजर बोले- 'भाईजान बच्चों की जान'

Sun, 13 Apr 2025 06:15 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 13 Apr 2025 06:15 PM IST
सार

Salman Khan Breaks Security Protocol: हाल ही में सलमान खान एक प्रोग्राम में पहुंचे। यहां उन्होंने ऐसा काम किया कि लोगों का दिल जीत लिया। अब लोग उनकी खूब जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Salman Khan Breaks Security Protocol for his fan user says bhaijan is for all
बच्चे के साथ सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता सलमान खान लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। कई बॉलीवुड स्टार उन्हें इसलिए याद करते हैं कि उन्होंने उनकी मदद की है। हाल ही में सलमान खान ने कुछ ऐसा काम किया है जिसके लिए उनकी खूब तारीफ हो रही है। सलमान खान हाल ही में एक कार्यक्रम में नजर आए यहां उन्होंने एक फैन के लिए जो काम किया उसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

विज्ञापन
Trending Videos

सलमान खान ने बच्चे के साथ खिंचाई फोटो
13 अप्रैल को सलमान खान एक कार्यक्रम में पहुंचे। प्रोग्राम में पहुंचते ही सलमान खान के पास एक लड़का फोटो खिंचाने के लिए आया। सलमान खान उस लड़के के लिए रुके और उसके साथ फोटो खिंचवाया। सलमान खान ने लड़के के कंधे पर प्यार से हाथ रखा।
यौन उत्पीड़न मुकदमे से हटाए गए बेयोंसे और जे-जेड के नाम, बताया- घटना के वक्त नहीं थे मौजूद
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान खान का कारनामा देख यूजर हुए खुश
सलमान खान जब बच्चे के साथ फोटो खिंचवा रहे थे तो वह बॉडीगार्ड से घिरे हुए थे। उनके साथ शेरा भी थे। इसके बावजूद सलमान खान लड़के से गर्मजोशी के साथ मिले। इस दौरान सलमान खान स्लेटी कोट पैंट और काली शर्ट पहने हुए थे। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया यूजर्स ने इस पर बेहतरीन कमेंट किए। 
जवान अभिनेता ने शेयर की परेशान करने वाली पोस्ट, यूजर पूछने लगे अजीब-अजीब सवाल

विज्ञापन

यूजर्स ने की सलमान खान की तारीफ
कई यूजर्स ने इस वीडियो पर दिल वाला इमोजी कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा 'इसलिए ये भाईजान हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'बच्चा बहुत किस्मत वाला है।' एक और यूजर ने लिखा है 'हमेशा बच्चों से प्यार करने वाला।' एक यूजर ने सलमान खान की तारीफ करते हुए लिखा है कि 'सलमान खान के बारे में जो सबसे अच्छी चीज है वह यह है कि उनका दिल बहुत बड़ा है।' एक यूजर ने लिखा है 'भाईजान बच्चों की जान'।

सलमान खान की फिल्म
आपको बता दें कि 30 मार्च को सलमान खान की फिल्म 'रिलीज हुई'। फिल्म में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना, शर्मन जोशी, प्रतीक बब्बर, सत्यराज, काजल अग्रवाल और सुनील शेट्टी हैं। फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगदास ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed