Fact Check: सलमान ने कटरीना को दी प्रेग्नेंसी की बधाई? फोटो शेयर कर लिखा 'मुबारक हो', यहां देखें वायरल पोस्ट
Salman Congratulate Katrina: हाल ही में कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी का एलान किया है। इसके बाद उन्हें कई सेलेब्स ने बधाई दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें सलमान खान ने कटरीना कैफ और विक्की कौशल के प्रेग्नेंसी के एलान की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की और बधाई दी है। वायरल तस्वीर में सलमान ने लाल दिल वाले इमोजी के साथ 'बधाई' लिखा है।
आपको बता दें कि वायरल पोस्ट फर्जी है। सलमान खान ने कटरीना कैफ और विक्की कौशल की प्रेग्नेंसी की घोषणा वाली पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर नहीं की है। सलमान खान के इंस्टाग्राम हैंडल पर इस तरह की कोई पोस्ट नहीं है। उन्होंने इस कपल की पोस्ट पर कोई कमेंट भी नहीं किया है।
ख्याल रहे कई वर्षों से सलमान और कटरीना के डेटिंग की अफवाहें सुर्खियों में रही हैं। कहा जाता है कि कटरीना के बॉलीवुड में शुरुआती दिनों में ही उनके रिश्ते परवान चढ़ने लगे थे। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इन अफवाहों की कभी पुष्टि नहीं की है।
ब्रेकअप के बाद भी, उन्होंने एक दूसरे से अच्छा रिश्ता बनाए रखा। दोनों ने 'टाइगर जिंदा है (2017)' और 'टाइगर 3 (2023)' जैसी फिल्मों में साथ काम किया। 2021 में कटरीना ने अभिनेता विक्की कौशल से शादी कर ली, लेकिन सलमान के साथ उनकी दोस्ती में कोई बदलाव नहीं आया।
मंगलवार को, बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ी, कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने आधिकारिक तौर पर एलान किया कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। तस्वीर में अभिनेत्री अपने बेबी बंप को सहलाती हुई दिखाई दे रही थीं, जबकि विक्की प्यार से उनके पेट को सहला रहे थे। उन्होंने कैप्शन में लिखा 'खुशी से अपने जीवन के सबसे अच्छे अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं।'
यह खबर भी पढ़ें: Katrina Kaif: कटरीना ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी, पति विक्की के साथ साझा की तस्वीर; लिखा- नए चैप्टर की शुरुआत