फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman khan comments on divorce and alimony during kapil comedy show season 3 video viral

Salman Khan: तलाक को लेकर बॉलीवुड के भाईजान ने बताया कड़वा सच, कपिल के शो से वायरल हुआ वीडियो

Sun, 15 Jun 2025 12:20 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 15 Jun 2025 12:20 PM IST
सार

Salman Khan Comments on Divorce: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने तलाक और रिश्तों को लेकर बात की है। 

विज्ञापन
Salman khan comments on divorce and alimony during kapil comedy show season 3 video viral
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का तीसरा सीजन जल्द शुरू होने वाला है। लेकिन शो से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान स्टेज पर नजर आ रहे हैं। वीडियो में अभिनेता ने आज के समय में आए दिन तलाक और रिश्तों में तकरार की खबरों को लेकर टिप्पणी की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन

छोटी-छोटी बातों पर हो जाता है तलाक
सोशल मीडया पर वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान ने कहा, ‘पहले लोग एक दूसरे के लिए त्याग करते थे और उन्हें समझते थे। अब रात को एक टांग आ जाती है तो उस पर तलाक हो जाता है। खर्राटे ले लेते हैं तो तलाक हो जाता है। छोटी-छोटी बातों पर लोग तलाक का फैसला ले लेते हैं। इतना ही नहीं, उसके बाद वो आधे पैसे लेकर भी चली जाती हैं।’  अभिनेता के इतना कहने पर शो में मौजूद अर्चना पूरन सिंह नवजोत सिंह सिद्धू खूब ठहाके लगाते नजर आते हैं। 

विज्ञापन



नेटिजंस की आ रहीं प्रतिक्रियाएं
सलमान खान के इस वीडियो के वायरल होते ही इस पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शंस आने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा कि सिकंदर भाई ने करारा जवाब दिया है। वहीं एक यूजर ने बोला कि अभिनेता अपने करियर के शुरुआत से ही  अपने विचारों को लेकर स्पष्ट रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी समझदार होने का दिखावा नहीं किया। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि सही है आजकल के विवाह और रिश्ते ऐसे ही हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Kannappa: नास्तिक ‘कन्नप्पा’ के शिव भक्त बनने की कहानी दिखाता है फिल्म का ट्रेलर, अक्षय कुमार बने महादेव


कब आ रहा कपिल शर्मा शो का नया सीजन?
'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' का तीसरा सीजन 21 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इस शो में इस बार सुनील ग्रोवर, कृष्णा, कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed