फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kannappa movie trailer released with starcast of akshay kumar prabhas vishnu manchu mohanlal

Kannappa: नास्तिक ‘कन्नप्पा’ के शिव भक्त बनने की कहानी दिखाता है फिल्म का ट्रेलर, अक्षय कुमार बने महादेव

Sun, 15 Jun 2025 10:54 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 15 Jun 2025 10:54 AM IST
सार

Kannappa Trailer Released: विष्णु मांचू की बहुप्रतीक्षित फिल्म कन्नप्पा का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Kannappa movie trailer released with starcast of akshay kumar prabhas vishnu manchu mohanlal
कन्नप्पा - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सिनेमा की बहुचर्चित मल्टीस्टारर फिल्म कन्नप्पा, जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। टीजर के बाद अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसमें प्रभास, मोहनाल से लेकर अक्षय कुमार जैसे दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं। इसके ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। आइए देखें फिल्म का ट्रेलर। 

विज्ञापन

क्या है फिल्म का ट्रेलर?
लंबे इंतजार के बाद 'कन्नप्पा' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। दो मिनट 54 सेकेंड के इस ट्रेलर की शुरुआत एक बच्चे यानी कि 'कन्नप्पा' से होती है, जो कहता है कि भगवान का अस्तित्व नहीं है और वह खुद अपने समुदाय के लोगों को बचाने की जिम्मेदारी लेता है। इसके बाद बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार दिखते हैं, जो भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं। फिल्म का कहानी शिव भक्तों की कहानी है, जिसमें कन्नप्पा को सबसे बड़े नास्तिक से शिव का परम भक्त बनने की कहानी दिखाई देगी।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Jonita Gandhi: चेहरे पर बालों के लिए जोनिता गांधी को मिलते थे भद्दे कमेंट्स, सिंगर बोलीं- लोगों ने गॉडजिला कहा

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभास-मोहनलाल के किरदार ने बढ़ाया रोमांच
फिल्म के ट्रेलर में प्रभास ने 'रुद्र' की भूमिका निभाई है, जो 'कन्नप्पा' को शिव भक्त बनने का मार्ग बता रहे हैं। इसके अलावा मोहनलाल का भी स्क्रीन प्रेजेंस शानदार दिखाई दे रहा है। अब फैंस को इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। 


कब रिलीज होगी फिल्म?

विष्णु मांचू की बहुप्रतीक्षित फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में विष्णु मांचू, मोहन बाबू, प्रभास, मोहनलाल, अक्षय कुमार, शरत कुमार, काजल अग्रवाल, अर्पित रांका, ब्रह्मानंदम, सप्तगिरी, मुकेश ऋषि, मधुबाला, ऐश्वर्या भास्करन, ब्रह्माजी, देवराज, रघु बाबू, शिव बालाजी, संपत राम, लवी पजनी, सुरेखा वाणी, प्रीति मुकुंदन, कौशल और अधर्स रघु जैसे कलाकार शामिल हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में कुल 27 कलाकार देखने को मिलेंगे, वहीं फिल्म से 2025 के सभी रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed