{"_id":"66e4405bc9d425f1830ba8e2","slug":"salman-khan-and-rashmika-mandanna-dance-in-sikandar-shoot-with-200-background-dancers-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikandar: सिकंदर में सलमान और रश्मिका मंदाना का डांस त्योहार को बनाएगा और भी स्पेशल, इस लोकेशन पर शूट हुआ गाना","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sikandar: सिकंदर में सलमान और रश्मिका मंदाना का डांस त्योहार को बनाएगा और भी स्पेशल, इस लोकेशन पर शूट हुआ गाना
Fri, 13 Sep 2024 07:17 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 13 Sep 2024 07:17 PM IST
सार
अभिनेता सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'सिकंदर' इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में इस फिल्म के लिए त्योहार पर आधारित एक गाना फिल्माया गया है, इसमें 200 बैकग्राउंड डांसर्स डांस करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
सलमान खान, रश्मिका मंदाना
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
अभिनेता सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'सिकंदर' इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में इस फिल्म के लिए त्योहार पर आधारित एक गाना फिल्माया गया है, इसमें 200 बैकग्राउंड डांसर्स डांस करते नजर आएंगे। गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है। फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी।
विज्ञापन
गोरेगांव में हो रही है गाने की शूटिंग
मिड-डे की न्यूज़ रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान ने हाल ही में रश्मिका मंदाना के साथ सिकंदर फिल्म में त्योहार पर आधारित एक गाना फिल्माया है। इस गाने की शूटिंग गोरेगांव के एसआरपीएफ ग्राउंड में धारावी की झुग्गियों पर आधारित सेट पर की जा रही है।
विज्ञापन
Love And War Release Date: त्योहार को यादगार बनाएगी 'लव एंड वॉर', सामने आई भंसाली की फिल्म की रिलीज डेट
विज्ञापन
200 बैकग्राउंड डांसर ने किया डांस
सूत्रों की मानें तो 'इस गाने में 200 बैकग्राउंड डांसर हैं। इसमें झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को त्योहार मनाते हुए दिखाया गया है। रश्मिका गुरुवार को यूनिट में शामिल हुईं। गाने में सलमान कस्टमाइज्ड सिल्वर चेन, इयररिंग्स, ब्लैक बनियान और डेनिम के साथ फुल स्लीव शर्ट पहने नजर आएंगे। रश्मिका सलवार कमीज में पारंपरिक लुक में नजर आएंगी। मुरुगादॉस ने गाने की शूटिंग लगभग पूरी कर ली है और वीकेंड तक कुछ एक्शन सीन शूट करेंगे।'
Inside Out 2: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार 'इनसाइड आउट 2', जानें कब और कहां रिलीज होगी फिल्म
यूरोप में फिल्माए जाएंगे दो गाने
रिपोर्ट के अनुसार सभी चीजें प्लान के अनुसार ही चल रही थीं। मुंबई के शेड्यूल को अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। इसके बाद यूनिट यूरोप जाएगी, जहां दो रोमांटिक गाने फिल्माए जाएंगे। खबरों की मानें तो पसलियों में चोट लगने के बाद सलमान ने पहले हल्के एक्शन दृश्यों की शूटिंग की थी।
Vihaan Samat: सिद्धार्थ-कियारा की शादी के सीन को रिक्रिएट करने पर बोले विहान समत, मुझे सीन ऑरिजनल जैसा ही लगा
इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान
सलमान खान को इससे पहले वाईआरअएफ की स्पाई यूनिवर्स मूवी 'टाइगर 3' में देखा गया था। वहीं, अब सलमान ‘टाइगर वर्सेज पठान’ में दिखाई देंगे। सिकंदर 2025 की ईद पर सिनेमाघरों में आएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान ने अगस्त में मुंबई में फिल्म के लिए 45 दिनों का शेड्यूल शुरू किया था। मुंबई के एक बड़े स्टूडियो में सिकंदर की शूटिंग की गई है। पूरे सेट को बनाने में 3 महीने से ज्यादा का समय लगा था।