फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salaar starrer Prabhas Prithviraj Sukumaran sets new record to be released in 1979 location in North America

Salaar: 'सालार' का रिलीज से पहले एक और बड़ा रिकॉर्ड, नॉर्थ अमेरिका में 1979 स्थानों पर रिलीज होगी फिल्म

Tue, 18 Jul 2023 11:19 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 18 Jul 2023 11:19 AM IST
सार

प्रभास की फिल्म 'सालार' ने रिलीज से पहले एक और बड़ा रिकॉर्ड कायम कर लिया है। मूवी नॉर्थ अमेरिका में 1979 स्थानों पर रिलीज के लिए तैयार है। 
 

विज्ञापन
Salaar starrer Prabhas Prithviraj Sukumaran sets new record to be released in 1979 location in North America
सालार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'सालार पार्ट वन: सीजफायर' से फैंस समेत मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। मूवी दुनिया भर में पांच हजार से अधिक स्थानों पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। साथ ही इससे जुड़ा हर एक अपडेट हेडलाइन का हिस्सा बन रहा है। वहीं, प्रभास की इस आने वाली फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। 'सालार' की विदेशी वितरण कंपनियों में से एक प्रत्यंगिरा सिनेमाज ने ट्विटर पर घोषणा की कि प्रभास स्टारर फिल्म उत्तरी अमेरिका में 1979 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज होगी, जो एक भारतीय फिल्म के लिए रिकॉर्ड संख्या है।

विज्ञापन

'सालार' का रिलीज से पहले रिकॉर्ड 

फिल्म संबंधित इस ट्वीट को प्रभास ने भी साझा किया, जिसमें लिखा है, 'बॉक्स ऑफिस बुल्डोजर को हमारी ओर से एक भव्य सलाम। उस व्यक्ति के जन्मदिन वर्ष को उन स्थानों के साथ चिह्नित करते हुए हम उत्तरी अमेरिका में इसे रिलीज कर रहे हैं। 1979 स्थान-किसी भी भारतीय फिल्म के लिए सर्वकालिक रिकॉर्ड रिलीज।' फिल्म का प्रीमियर 27 सितंबर को अमेरिका में होगा। 

विज्ञापन


Dunki: शाहरुख खान की 'डंकी' पर आया नया अपडेट, तापसी पन्नू ने फिल्म को लेकर बताई यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन


टीजर रिलीज के बाद से ही धमाल 

'बाहुबली' और 'आरआरआर' की विश्वव्यापी सफलता के बाद से विदेशी बाजार में भारतीय फिल्मों का बाजार तेजी से बढ़ा है। हाल ही में जारी हुए 'सालार' के टीजर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। टीजर से यह अंदाजा लगाया गया कि यह फिल्म यश की 'केजीएफ' की तरह समान यूनिवर्स पर आधारित होगी। यह फिल्म होम्बले फिल्म्स द्वारा वित्तपोषित है।

Kangana Vijay: विजय सेतुपति ने कंगना रणौत संग मिलाया हाथ? यूजर ने कहा- भगवान आपको शक्ति दें

'सालार' की रिलीज डेट

'सालार' में प्रभास के अलावा श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू जैसे सितारे हैं। भारत में यह 28 सितंबर को तेलुगू, मलयालम, तमिल और हिंदी भाषा में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। 'आदिपुरुष' की विफलता के बाद प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं, जिसमें एक बिग बजट फिल्म 'प्रोजेक्ट के' भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed