{"_id":"66a77ca8cbfb134c350e5b4e","slug":"saira-banu-wishes-sanjay-dutt-on-his-birthday-shared-childhood-incident-of-actor-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanjay Dutt: सायरा बानो से शादी करना चाहते थे संजय दत्त, दिग्गज अभिनेत्री ने साझा किया भावुक किस्सा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sanjay Dutt: सायरा बानो से शादी करना चाहते थे संजय दत्त, दिग्गज अभिनेत्री ने साझा किया भावुक किस्सा
Mon, 29 Jul 2024 05:00 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:00 PM IST
सार
दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने खास अंदाज में संजय दत्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए एक भावुक करने वाला पोस्ट लिखा। साथ ही उन्होंने एक मजेदार किस्सा भी साझा किया। आइए जानते हैं…
विज्ञापन
संजय दत्त और सायरा बानो
- फोटो : इंस्टाग्राम @duttsanjay और @sairabanu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने अभिनेता संजय दत्त के जन्मदिन पर एक भावुक कर देने वाला पोस्ट किया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सायरा बानो ने कहा कि संजय दत्त हमेशा से दिलीप कुमार के परिवार की तरह रहे हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने एक घटना को भी साझा किया, जब अभिनेता ने कहा था कि वह सायरा बानो से शादी करना चाहते हैं।
भावुक करने वाली स्टोरी की साझा
अभिनेत्री सायरा ने दिलीप कुमार के साथ संजय दत्त की एक तस्वीर साझा की और लिखा, ‘संजय दत्त हमेशा मेरे लिए एक परिवार की तरह रहे हैं। मेरा पूरा परिवार, अम्मा जी से लेकर आपाजी, साहब तक और मेरे लिए, हमने उन्हें एक छोटे बच्चे से लेकर आज एक शानदार व्यक्ति के रूप में बड़ा होते देखा है।’
सुहाना खान ने फैंस के साथ साझा की नई तस्वीर, दिखा अभिनेत्री का खूबसूरत अंदाज
विज्ञापन
सायरा बानो से शादी करना चाहते थे संजय दत्त
सायरा ने आगे लिखा, मुझे अभी भी याद है जब नरगिस आपा हमारे घर फंक्शन के लिए आती थीं और वह प्यारा और अच्छा दिखने वाला बच्चा भी उनके साथ आता था। नरगिस जी तब उससे हाथ मिलाती थीं और कहती थीं, ‘चलो, सायरा जी को बोलो तुम क्या बोलते हो मुझे?’ और फिर संजू मेरी तरफ देखते और प्यारी सी आवाज में कहते, मैं शैला बानो से शादी करूंगा।’ उन्होंने लिखा, ‘कितना प्यारा! मुझे लगता है कि शर्मिला टैगोर और मैं संजू के सबसे पसंदीदा थे।’
संजय को दी जन्मदिन की शुभकामना
अभिनेत्री सायरा बानो ने आगे लिखा, ‘कई हाथों से काम आसान हो जाता है और हम सभी ने उनके सफर का हिस्सा बनने का लुत्फ उठाया है। मेरे दिल में उनके लिए एक खास जगह है। मेरे सारे प्यार और आशीर्वाद के साथ, मैं उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देती हूं।’
संजय दत्त का वर्क फ्रंट
संजय दत्त के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार साल 2023 में आई फिल्म ‘लियो’ में नजर आए थे। इस फिल्म में साउथ के अभिनेता विजय ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिलहाल, संजय दत्त रवीना टंडन, पार्थ समथान और खुशाली कुमार के साथ फिल्म ‘घुड़चढ़ी’ की रिलीज की तैयारी में जुटे हैं। यह फिल्म 9 अगस्त से जियो सिनेमा पर प्रसारित होगी।
लाख कोशिशों के बाद भी नहीं चल पाया इन सेलेब्स का रिश्ता