फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saira Banu Remembers Dilip Kumar on her Birthday Said Time Stood Still When He Held Her Hand Deets Inside

Saira Banu: जन्मदिन पर सायरा बानो ने पति दिलीप कुमार को किया याद, बोलीं- 'जब उन्होंने हाथ थामा तो समय थम गया'

Fri, 23 Aug 2024 01:00 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 23 Aug 2024 01:00 PM IST
सार

सायरा बानो ने दिलीप कुमार को अपने जन्मदिन पर याद करते हुए पुराने दिनों को साझा किया है। उन्होंने दिलीप कुमार की ओर से दिल से की गई तारीफ को अपना सबसे कीमती तोहफा बताया है।

विज्ञापन
Saira Banu Remembers Dilip Kumar on her Birthday Said Time Stood Still When He Held Her Hand Deets Inside
दिलीप कुमार और सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर अदाकार सायरा बानो आज अपना 80वां जन्मदिन मान रही हैं। इस मौके पर उन्होंने दिवंगत अभिनेता और अपने पति दिलीप कुमार से मिले सबसे अनमोल उपहार को याद किया। उन्होंने कहा कि यह उनके द्वारा दी गई एक प्रशंसा थी, जिसने उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। अभिनेत्री ने एक बातचीत में कहा, 'मुझे अब तक मिला सबसे कीमती तोहफा, दिलीप कुमार की ओर से दिल से की गई तारीफ है, जिसने मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी।'

विज्ञापन

दिलीप कुमार को लेकर सायरा बानो ने की बात

सायरा बानो ने याद कर बताया, 'एक शाम दिलीप कुमार मेरे पास आए। मेरा हाथ पकड़ा और कहा कि अरे तुम बड़ी होकर बेहद खूबसूरत बन गई हो। बस यहीं समय थम गया। मुझे नहीं पता था कि यह हमारी खूबसूरत प्रेम कहानी की शुरुआत थी।' उन्होंने कहा, 'बड़े होते हुए जन्मदिन हमेशा खास होते थे। इसका श्रेय मेरी दादी शमशाद वहीद खान, मेरी प्यारी मां परी चेहरा नसीम बानूजी और मेरे बड़े भाई सुल्तान के मार्गदर्शन को जाता है। उनसे मुझे भरपूर प्यार और सहयोग मिला। उनके आशीर्वाद और संस्कारों ने मुझे आज जो व्यक्ति बनाया, उसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी।'

विज्ञापन

दिलीप कुमार के साथ अपने सफर को किया याद

सायरा बानो ने 1966 में अपने जन्मदिन के जश्न को याद करते हुए कहा, '23 अगस्त, 1966 को मैंने अपना जन्मदिन मनाया और अपने नए घर का गृह प्रवेश किया, जिसे सोच-समझकर चुना गया था। इसे दिलीप साहब के घर के पास बनाया गया था। कई विकल्पों में से हमने उनके करीब रहने के लिए इस स्थान को चुना, जिससे अनजाने में ही हमारे भविष्य का मार्ग खुल जाए।' अभिनेत्री ने कहा, 'उनके शब्दों ने एक ऐसा बंधन पैदा किया जो जीवन भर कायम रहेगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन



जन्मदिन पर दिलीप कुमार को किया याद

अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मैं उनकी फैन से लेकर पत्नी तक उनके कई पहलुओं का अनुभव करने के लिए भाग्यशाली रही हूं। उनकी सादगी और दयालुता ने मेरे दिल को ऐसे  छुआ है जिसके बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था। शुक्रवार को अपने 80वें जन्मदिन पर उन्हें अपने पति की याद आ रही है।' उन्होंने कहा कि आज अपने 80वें जन्मदिन पर उन्हें दिलीप कुमार की याद आ रही है। 

Saswata Chatterjee: अरशद वारसी की टिप्पणी पर शाश्वत चटर्जी ने दी प्रतिक्रिया, प्रभास के अभिनय को बताया अद्भुत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed