फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rust prosecutor claims Alec Baldwin shooting case trial improperly dismissed armorer retrial request rejected

Alec Baldwin: एलेक बाल्डविन का 'रस्ट' सेट पर गोलीबारी मामला अनुचित तरीके से किया गया खारिज, अभियोक्ता का दावा

Wed, 07 Aug 2024 01:10 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 07 Aug 2024 01:10 AM IST
सार

एलेक बाल्डविन के खिलाफ अनैच्छिक हत्या के आरोपों को खारिज कर दिया था। वहीं, अब अभियोजक कारी मोरिससे ने इस मुकदमे को खारिज करने को चुनौती दी है।

विज्ञापन
Rust prosecutor claims Alec Baldwin shooting case trial improperly dismissed armorer retrial request rejected
एलेक बाल्डविन - फोटो : एएनआई

विस्तार

'रस्ट' के सेट पर रिहर्सल के दौरान हुई गोलीबारी में सिनेमैटोग्राफर हेलिना हचिन्स की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद से अभिनेता एलेक बाल्डविन के खिलाफ हेलिना की अनैच्छिक हत्या का मुकदमा चला। हाल ही में न्यू मैक्सिको के एक न्यायाधीश ने शुक्रवार को एलेक बाल्डविन के खिलाफ अनैच्छिक हत्या के आरोपों को खारिज कर दिया था। वहीं, अब विशेष अभियोजक कारी मोरिससे ने इस मुकदमे को खारिज करने को चुनौती दी है।

विज्ञापन

मैरी मार्लो सोमर व्यक्त की नाराजगी
31 जुलाई 2024 को एक सार्वजनिक फाइलिंग में मॉरिससे ने दावा किया कि न्यायाधीश मैरी मार्लो सोमर, एलेक बाल्डविन के मुकदमे को समाप्त करने के लिए दृढ़ थीं और उनके द्वारा दिए गए तर्क में गलती थी। मॉरिससे ने कहा कि अदालत ने 12 जुलाई 2024 को दी गई गवाही को गलत समझा, जिसके कारण एलेक बाल्डविन के मामले को अनुचित तरीके से खारिज कर दिया गया। उन्होंने अपनी दलील अदालत के ऑफ-रिकॉर्ड बयानों पर आधारित की, जिनके बारे में उनका दावा था कि उनसे मामले को खारिज करने की स्पष्ट मंशा का संकेत मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव पक्ष के वकील की आलोचना
इसके अलावा मॉरिससे ने बचाव पक्ष के वकील जेसन बाउल्स की आलोचना की, जिन्होंने अपने मुवक्किल को राज्य की जेल से रिहा कराने या दोबारा सुनवाई कराने का प्रयास किया। दरअसल, एलेक बाल्डविन के मामले को खारिज करने से पहले दबाये गये साक्ष्यों का खुलासा हुआ था, जिसमें पूर्व एरिजोना पुलिसकर्मी ट्रॉय टेस्के की गोलियों के बारे में विवरण शामिल था।

विज्ञापन

गुटिरेज-रीड के मामले की दोबारा सुनवाई का भी विरोध
अभियोजक ने 'रस्ट' के हथियार बनाने वाली हन्ना गुटिरेज-रीड के मामले में पुनः सुनवाई का भी विरोध किया, जो वर्तमान में जेल में बंद है। गुटिरेज-रीड के मामले में कारी मॉरिससे ने कहा कि एलेक बाल्डविन के मामले के विपरीत राज्य के पास परीक्षण से पहले टेस्के गोला-बारूद नहीं था। गुटिरेज-रीड वर्तमान में न्यू मैक्सिको राज्य की जेल में 18 महीने की सजा काट रही हैं, क्योंकि उन्हें रस्ट के सेट पर एक असली गोली के कारण अनैच्छिक हत्या का दोषी पाया गया था।

न्यायाधीश मैरी मार्लो सोमर ने खारिज किया था मुकदमा
न्यायाधीश मैरी मार्लो सोमर ने जूरी के सामने गोलियों के बारे में झूठी गवाही देने के लिए कारी मॉरिससे द्वारा कोर्ट का अपमान करने को लेकर एलेक बाल्डविन के मामले को खारिज कर दिया था। उन्होंने कारी मॉरिससे पर यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने अदालत से महत्वपूर्ण साक्ष्य जानबूझकर छिपाए, जिससे एलेक बाल्डविन को पहले ही दोषमुक्त किया जा सकता था। दबाये गये साक्ष्य में गोलियों का एक समूह शामिल था, जिनमें से तीन गोलियां फिल्म के सेट पर पाई गई अली गोलियों से मेल खाती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed