फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Riteish Deshmukh Genelia visit ayodhya offer prayers to ramlalla with their son pandit given special gift

Riteish Deshmukh: रितेश देशमुख ने पत्नी और बेटों के संग किए रामलला के दर्शन, फैंस ने लगाए जय श्रीराम के नारे

Sun, 21 Apr 2024 06:16 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 21 Apr 2024 06:16 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया और बेटों के साथ रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे। रितेश और जिनिलिया ने रामलला की पूजा-अर्चना की। वहां उन्हें देखकर लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए।

विज्ञापन
Riteish Deshmukh Genelia visit ayodhya offer prayers to ramlalla with their son pandit given special gift
रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया और बेटे के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जब से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है, तभी से तमाम हस्तियां लगातार उनके दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे हैं। पिछले कुछ समय में कई बॉलीवुड जगत की हस्तियों मे रामलला के दर्शन किए और साथ ही अपनी इस खुशी को सोशल मीडिया पर शेयर करके अपनी खुशी का इजहार भी किया। इसी सूची में अब रितेश देशमुखा का नाम भी शामिल हो गया है। रितेश देशमुख भी पत्नी जेनेलिया डिसूजा और बेटे के साथ अयोध्या पहुंचे।
विज्ञापन


रितेश ने परिवार के साथ किए रामलला के दर्शन
रितेश देशमुख ने इस दौरान अपनी पत्नी जेनेलिया और बेटे के साथ रामलला के दर्शन किए। रितेश को अयोध्या नगरी में देखकर उनके फैंस बेहद खुश हुए। रितेश ने रामलला के दर्शन किए और भगवान राम का आशीर्वाद भी लिया। इसके अलावा रितेश ने मंदिर में मौजूद पंडित जी का आशीर्वाद भी लिया। रितेश मंदिर में अपने परिवार के साथ करीब 20 मिनट तक भगवान राम की आराधना करते रहे। 
विज्ञापन


फैंस ने लगाए जय श्रीराम के नारे
रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा को अपने बेटे के साथ मंदिर में वहां पर मौजूद फैंस बेहद उत्साहित हुए। रितेश को अपने पूरे परिवार के साथ देखकर फैंस की भीड़ ने जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते पूरा माहौल राममय हो गया। सोशल मीडिया पर कई जगहों पर जेनेलिया और रितेश की राम मंदिर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन फोटोज को देखकर फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और लगातार कमेंट भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पंडित से की मुलाकात
रितेश-जेनेलिया ने मंदिर के पुजारी संतोष तिवारी से भी मुलाकात की। पुजारी ने रितेश और जिनिलिया का स्वागत करते हुए उन्हें रामनामी भेंट की। इस दौरान रितेश ने पीले रंग का कुर्ता पहना हुआ था। वहीं जिनिलिया ने सफेद रंग का सूट पहना हुआ था साथ ही उनके बेटे ने सफेद रंग का कुर्ता पजामा पहन रखा था। 

View this post on Instagram

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)



रितेश की आने वाली फिल्में
रितेश देशमुख के आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही तीन फिल्मों में नजर आएंगे। इनमें 'रेड 2', 'काकुडा' और 'विस्फोट' शामिल हैं। इन सभी फिल्मों के लिए रितेश के फैंस बेहद उत्साहुत हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed