फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Renuka Shahane Wanted To Kids That Is Why She Married To Ashutosh Rana She Reveals After 24 Years Of Marriage

Ashutosh Rana: सिर्फ इस वजह से आशुतोष राणा ने रेणुका शहाणे से की शादी, 24 साल बाद अभिनेत्री ने किया खुलासा

Mon, 09 Jun 2025 07:27 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 09 Jun 2025 07:27 PM IST
सार

Renuka Shahane: रेणुका शहाणे ने साल 2001 में आशुतोष राणा से शादी की थी। अब शादी के 24 साल बाद रेणुका शहाणे ने अपनी शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन
Renuka Shahane Wanted To Kids That Is Why She Married To Ashutosh Rana She Reveals After 24 Years Of Marriage
आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे - फोटो : इंस्टाग्राम-@renukash710

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा और अभिनेत्री रेणुका शहाणे बॉलीवुड के पसंदीदा कपल में से एक हैं। पर्दे पर काफी सख्त नजर आने वाले आशुतोष राणा ने रेणुका शहाणे से तीन साल डेटिंग के बाद शादी की है। अब कपल की शादी को 24 साल बीत चुके हैं और दोनों एक हैप्पी कपल की तरह रहते हैं। शादी के 24 साल बात अब रेणुका शहाणे ने अपनी शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि उन्होंने आशुतोष राणा से शादी क्यों की।

विज्ञापन

बच्चों के लिए रेणुका शहाणे ने की शादी
गौहर खान से उनके पोडकास्ट में बातचीत के दौरान रेणुका शहाणे ने बताया कि बेशक हम लोग डेट कर रहे थे, लेकिन शादी करने जैसा विचार किसी के मन में नहीं था। उन्होंने कहा, “हम दोनों अपने करियर में आगे बढ़ रहे थे और अपनी स्वतंत्र ज़िंदगी से संतुष्ट थे। शादी करना हमारे लिए एक कठिन संभावना थी। लेकिन मैंने शादी सिर्फ इसलिए की क्योंकि मैं बच्चे चाहती थी। मैं बहुत खुश थी क्योंकि मैं हमेशा से अपने बच्चों को एक अच्छी परवरिश और परिवार देने की सोचती थी।  राणा जी एक बहुत ही पारिवारिक व्यक्ति हैं। ऐसे में आप चाहते हैं कि आपके बच्चे का पिता भी ऐसा ही हो।”

विज्ञापन

आशुतोष राणा ने मानी अपने गुरु की सलाह
बातचीत के दौरान रेणुका शहाणे ने यह भी बताया कि आशुतोष राणा ने उनसे शादी क्यों की। अभिनेत्री ने कहा, “राणा जी ने मुझसे शादी अपने आध्यात्मिक गुरु के कारण की। गुरु जी ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा था। जब हम डेटिंग कर रहे थे, तो उनके गुरुजी ने उनसे कहा कि मैंने तुम्हारे लिए एक बहू चुनी है। वह डर गए थे। यह व्यक्ति कौन है? उन्हें नहीं पता था कि गुरुजी केवल मेरे बारे में बात कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुजी ने कहा कि वह एक अच्छी लड़की है, तुम्हें उसका हाथ मांगना चाहिए। इसके बाद उन्होंने मेरी मां को बताया कि वह मुझसे शादी करना चाहते हैं, जैसा कि उनके आध्यात्मिक गुरु ने सुझाव दिया था। मां हैरान रह गईं और उन्होंने सवाल किया कि क्या आप सच में प्यार रेणुका से प्यार करते हैं और इसलिए उससे शादी करना चाहते हैं या सिर्फ इसलिए क्योंकि उनके गुरु ने उन्हें ऐसा करने की सलाह दी है। इस पर उन्होंने कहा कि वो सच में मुझसे प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed