फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranvir Shorey talks about his son says Half of the time he stays with me and half of time with his mother

Bigg Boss OTT 3: पूर्व पत्नी कोंकणा संग मिलकर पाल रहे हैं बेटे को रणवीर, बोले- अपनी जिंदगी में खुश हूं

Thu, 27 Jun 2024 08:14 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 27 Jun 2024 08:14 AM IST
सार


रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया था। दोनों ने सितंबर 2010 में की थी। शादी के कुछ ही समय बाद रणवीर और कोंकणा एक प्यारे से बेटे के माता-पिता बने थे। हालांकि बेटे के जन्म के कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए थे और अब दोनों मिलकर बेटे को को-पैरेंटिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Ranvir Shorey talks about his son says Half of the time he stays with me and half of time with his mother
रणवीर शौरी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता रणवीर शौरी इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी 3' में सुर्खियां बटोर रहे हैं। वे बिग बॉस के घर में बेबाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। रणवीर धीरे-धीरे अरमान मलिक के संग खुलने लगे हैं। शो के नए एपिसोड में वे अपनी पूर्व पत्नी कोंकणा सेन शर्मा और अपने बेटे के बारे में बातें करते नजर आए। उन्होंने अरमान को बताया कि वे किस तरह की जिंदगी बिग बॉस के घर से बाहर जीते हैं। 
विज्ञापन


मैं अकेला ही रहता हूं 
 'बिग बॉस ओटीटी 3' शुरू हो चुका है और हर दिन इस शो से जुड़ी बातें सुर्खियां बटोर रही है।  'बिग बॉस ओटीटी 3' के नए एपिसोड में प्रतियोगी अरमान मलिक और रणवीर शौरी आपस बातें करते नजर आते हैं। रणवीर कहते हैं, 'घर पर तो अकेला मैं हूं। मेरा मतलब मेरा बेटा आधा टाइम मेरे साथ होता है और आधा टाइम अपनी मां के साथ और बचे हुए समय में वह आता-जाता रहता है। बच्चे के लिए जो जरुरी है वह हमदोनों ही करते हैं'। 
विज्ञापन


इश्क विश्क रिबाउंड की सभी उम्मीदें खत्म, जानें अन्य फिल्मों की कमाई
विज्ञापन
विज्ञापन


रोमांटिक रिश्ते के लिए समय नहीं 
रणवीर शौरी से जब अरमान मालिक पूछते हैं कि क्या वे किसी और को अपनी जिंदगी में आने देने को तैयार हैं। इस सवाल के जवाब में अभिनेता कहते हैं, 'मैं अपनी जिंदगी में काफी खुश हूं और उससे भी ज्यादा मैं संतुष्ट हूं। मुझे नहीं लगता है कि मैं अभी किसी रोमांटिक रिश्ते में बंधने के लिए तैयार हूं। मैं अपने काम में ही इतना खोया रहता हूं कि किसी और चीज के लिए समय नहीं मिलता है'। 

Nitin Mukesh Birthday: लता मंगेशकर की वजह से चमकी नितिन मुकेश की किस्मत, ऐसे मिला था पहली बार गाने का मौका

कोंकणा के साथ किया था कई फिल्मों में काम 
रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया था। दोनों ने सितंबर 2010 में की थी। शादी के कुछ ही समय बाद रणवीर और कोंकणा एक प्यारे से बेटे के माता-पिता बने थे। हालांकि बेटे के जन्म के कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए थे और अब दोनों मिलकर बेटे को को-पैरेंटिंग कर रहे हैं। कोंकणा और रणवीर ने रजत कपूर द्वारा निर्देशित 'मिक्स्ड डबल्स' और 'आजा नचले' जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed