फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranveer Singh called Krystle DSouza name for dance she was not ready to dance

Dhurandhar: रणवीर सिंह ने डांस के लिए अचानक लिया क्रिस्टल डिसूजा का नाम, एक्ट्रेस का ऐसा था रिएक्शन

Sun, 04 Jan 2026 08:14 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 04 Jan 2026 08:14 PM IST
सार

Crystal Dsouza: फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' को काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म के म्यूजिक लॉन्च इवेंट पर एक हैरान करने वाला मामला हुआ। क्रिस्टल डिसूजा ने इसके बारे में बताया है।

विज्ञापन
Ranveer Singh called Krystle DSouza name for dance she was not ready to dance
क्रिस्टल डिसूजा, रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @krystledsouza, सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' में डांस करने के बाद से चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म के म्यूजिक लॉन्च इवेंट पर रणवीर सिंह के साथ डांस करने को लेकर एक खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि जब रणवीर सिंह ने उनसे अचानक स्टेज पर आने को कहा तो उन्होंने क्या सोचा था? इवेंट का यह पल सुर्खियों में आ गया।
विज्ञापन

पहले से तैयार नहीं थीं क्रिस्टल
जूम से बात करते हुए क्रिस्टल डिसूजा ने बताया 'मेरा यकीन कीजिए। मैं इस मौके के लिए एक प्रतिशत भी तैयार नहीं थी। अगर मैं तैयार होती तो मैं साड़ी नहीं पहनती। मैं उनमें से हूं जो कभी साड़ी नहीं पहनती है। मैं ज्यादातर पैंट पहनती हूं। हालांकि मैंने साड़ी पहनी और मैं वहां गई। उन्होंने हमसे कहा था 'आपको इवेंट में सिर्फ बैठना है। हम स्टेज पर गाना लॉन्च करेंगे। जैसमीन और मधुबंती स्टेज पर 'शरारत' गाना गाएंगे। आपको सिर्फ ताली बजानी है। हम कुछ वीडियो लेंगे।''

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer ka Fanclub (@ranveer_ka_fanclub)


विज्ञापन
विज्ञापन

रणवीर ने डांस करने को कहा
क्रिस्टल ने कहा कि इवेंट के बीच हैरान करने वाला वाकिया हुआ। उन्होंने कहा 'हम वहां गए। रणवीर सिंह वहां बैठे थे। मैं भी वहां बैठी थी। जैसमीन और मधुबंती स्टेज पर गाना गा रही थीं। अचानक रणवीर सिंह ने कहा 'क्रिस्टल, यह आपका गाना है। चलो चलते हैं।' इसके बाद उन्होंने मेरा हाथ पकड़ा और स्टेज पर ले गए। यह सुन कर मैं हैरान थी। उनकी ऊर्जा ट्रांसफर हुई। इसके बाद मैंने उनके साथ डांस किया।'

'धुरंधर' के गाने 'शरारत' को मिले 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज, आयशा खान हुईं खुश; लिखा प्यारा नोट

विज्ञापन

'शरारत' के बारे में
5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' को काफी सराहना मिल रही है। यह बॉक्स ऑफिस पर अब भी अच्छी कमाई कर रही है। इसके गाने 'शरारत' को यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया है। इसे मधुबंती बागची और जैसमीन सैंडलस ने गाया है। विजय गांगुली ने इस गाने को कोरियोग्राफ किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed