फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ramayana will be dubbed in English Japanese and other languages while mantras will remain same

Ramayana: जापानी समेत कई विदेशी भाषाओं में डब होगी 'रामायण', श्लोक और भजन के साथ यह प्रयोग करेंगे मेकर्स

Sun, 27 Jul 2025 02:52 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 27 Jul 2025 02:52 PM IST
सार

Ramayana Update: फिल्म रामायण को लेकर निर्माताओं ने अपडेट दी है। उनके मुताबिक फिल्म को पूरी दुनिया में कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। 

विज्ञापन
Ramayana will be dubbed in English Japanese and other languages while mantras will remain same
रामायण - फोटो : एक्स

विस्तार

फिल्म 'रामायण' पर जोर-शोर से काम चल रहा है। फैंस इसके हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दावा है कि यह फिल्म कई भौगोलिक और भाषाई सीमाओं को पार करेगी। फिल्म में रणबीर कपूर राम के रूप में नजर आएंगे जबकि साई पल्लवी सीता के किरदार में होंगी। खबर है कि यह फिल्म जापानी समेत कई विदेशी भाषाओं में डब होगी। 
विज्ञापन

कई विदेशी भाषाओं में डब होगी फिल्म
फिल्म के निर्माताओं ने एलान किया है कि एनिमेटेड फिल्म 'रामायण' पूरी दुनिया में कई भाषाओं में रिलीज होगी। बड़े बजट की यह फिल्म अंग्रेजी और जापानी समेत कई दूसरी विदेशी भाषाओं में डब होगी। हालांकि इस दौरान यह फैसला किया गया है कि फिल्म में जो श्लोक और भजन रहेंगे वह मूल भाषा में ही रहेंगे। ऐसा इसलिए ताकि उनकी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक प्रामाणिकता को बनाए रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी फिल्मों के साथ मिलाएगी कंधा
इस फिल्म से जुड़े निर्माता नमित मल्होत्रा, जिन्होंने पहले 'ड्यून' और 'द डार्क नाइट' जैसी हॉलीवुड फिल्मों पर काम किया है ने कहा है कि यह फिल्म एक मिसाल बनेगी। उन्होंने हाल ही में एक बयान में कहा 'हमारी फिल्म ड्यून और अवतार जैसी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्मों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी।'

यह खबर भी पढ़ें: Kingdom Trailer: विजय देवरकोंडा स्टारर 'किंगडम' का ट्रेलर रिलीज, भाई को बचाने के लिए जंग लड़ते दिखे एक्टर
विज्ञापन

दो भागों में रिलीज होगी फिल्म
बताया जाता है कि यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। दावा है कि इसका प्रोडक्शन आधुनिक तकनीक और वैश्विक स्तर का होगा। इसका बजट 4000 करोड़ रुपये तक हो सकता है। फिल्म के पहले भाग की शूटिंग पूरी हो चुकी है। रामायण का पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 को रिलीज हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed